संयुक्त चेकिंग अभियान 42 चालकों के किये गये चालाना..
रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि तक चला चेकिंग अभियान..
कोविड के प्रति भी किया गया जागरूक…
रुद्रप्रयाग। पुलिस, परिवहन विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन न करने वाहन चालकों को भी जागरूक किया गया। उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल कोहली, सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग मोहित कोठारी, निरीक्षक यातायात श्याम लाल, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चैहान आदि द्वारा पीडब्ल्यूडी तिराहा रुद्रप्रयाग से लेकर डिग्री काॅलेज अगस्त्यमुनि तक संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग तथा कोविड नियमों का उल्लंघन सम्बन्धी चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस चेकिंग अभियान में मैनुअल चेकिंग के साथ-साथ अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इंटरसेप्टर वाहन तथा स्पीड रडार गन का भी प्रयोग किया गया। 3 घंटे तक चले इस संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत उल्लिखित विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर 42 वाहन चालकों का चालान किया गया। इनमें से 3 वाहनों को निर्धारित गति सीमा से अधिक की गति से वाहन संचालन करने पर चालान किया गया तथा 4 वाहन संचालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलम्बित किये जाने की कार्यवाही प्रचलित की गयी। कोविड के दृष्टिगत नियमों का उल्लंघन करने पर 16 व्यक्तियों का बिना मास्क के विचरण करने तथा सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 19 व्यक्तियों का चालान किया गया है।