Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जिम कॉर्बेट पार्क से लाई बाघिन को सीएम धामी ने बाड़े से किया आजाद..

जिम कॉर्बेट पार्क से लाई बाघिन को सीएम धामी ने बाड़े से किया आजाद..

मोतीचूर रेंज के जंगल में छोड़ा..

 

 

 

 

 

 

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में जिम कॉर्बेट पार्क से लाई गयी बाघिन को मोतीचूर रेंज में छोड़ा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाघिन को बाड़े से आजाद किया।

 

 

 

 

उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में जिम कॉर्बेट पार्क से लाई गयी बाघिन को मोतीचूर रेंज में छोड़ा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाघिन को बाड़े से आजाद किया। पार्क निदेशक साकेत बडोला का कहना हैं कि जिम कार्बेट पार्क से लाई गई बाघिन को शनिवार को राजाजी की मोतीचूर रेंज के जंगल में छोड़ा गया।

 

सीएम धामी का कहना हैं कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने और लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। बता दें कि पिछले सोमवार रात को कार्बेट पार्क से मोतीचूर रेंज लाया गया था। यहां लाने के बाद बाघिन को बाड़े में रखा गया। पार्क प्रशासन द्वारा बाघिन पर नजर रखी जा रही है और लगातार उसके व्यवहार व स्वास्थ्य को परखा जा रहा है। पार्क निदेशक साकेत बडोला ने कहा कि बाघिन का व्यवहार सामान्य है। बाघिन को रेडियो कालर लगाया गया है जिससे उसकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

 

राजाजी पार्क के दक्षिणी पश्चिम हिस्से में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए बीते कई सालों से प्रयास हो रहे हैं। बाघ और बाघिनों को शिफ्ट किया जा रहा इसके लिए जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी पार्क के इस हिस्से में बाघ और बाघिनों को शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पूर्व 24 दिसंबर 2020 को एक बाघ और नौ जनवरी 2021 को एक बाघिन को यहां लाया जा चुका है। आने वाले दिनों में अभी दो ओर बाघ यहां लाए जाने की योजना है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top