खेल

IPL 2021: MS धोनी ने रोहित शर्मा को कहा ‘लालची’, जानिए क्यों..

IPL 2021

IPL 2021: MS धोनी ने रोहित शर्मा को कहा ‘लालची’, जानिए क्यों..

खेल : आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ चुका हुआ है। इस लुक में महेंद्र सिंह धोनी ने अपना सिर मुंडवाया है और साथ ही साथ हो बौद्ध भिक्षु के लुक में बच्चों को उपदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा महेंद्र सिंह धोनी का यह लुक उनके फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाला था। तो हम आपको बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने यह लुक आईपीएल के विज्ञापन के लिए धारण किया है। महेंद्र सिंह धोनी इस वीडियो में हिटमैन रोहित शर्मा के बारे में कुछ बच्चों को कहानी सुनाते हैं, और उन्हें लालची पुकार रहे हैं।

 

 

ये तो वक्त ही बताएगा”किसका मंत्र आएगा काम..

सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी कुछ बच्चों को कहानी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी बच्चों से कहते हैं, लालच!! आज का टॉपिक है लालच। यह कहानी है हिटमैन रोहित शर्मा की। एक बार शेर के मुंह में खून लग गया। 5 बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा! इस पर बच्चे उनसे सवाल पूछते हैं, तो क्या लालच बुरी बला है?

 

महेंद्र सिंह धोनी कहते हैं, वीवो आईपीएल में यह नया मंत्र है कि, अगर लालच करने से भूख बढ़ती है तो लालच इज़ कूल!! इस पर वीडियो में एक बच्चा धोनी से पूछता है कि, तो क्या हिटमैन हैट्रिक लगाएगा?? इस बात का जवाब देते हुए महेंद्र सिंह धोनी कहते हैं, किसका मंत्र काम आएगा यह तो वक्त बतायेगा.

 

 

आईपीएल की तरफ से हिटमैन रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल के पांच खिताब अपने नाम पर किए हैं। रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान हैं। पिछले सीजन के फाइनल में भी मुंबई ने रोहित शर्मा के दम पर दिल्ली को हराया था। रोहित के साथ-साथ इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी पर भी क्रिकेट प्रेमियों की नजर बनी रहेगी।

 

 

महेंद्र धोनी की टीम ने अब तक आईपीएल में तीन खिताब जीते हैं, लेकिन पिछले सीजन के दौरान सी एस के टीम ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया, और टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी लोग उनसे बेहतर प्रदर्शन की से उम्मीद लगाए हुए हैं।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top