खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास,ऑस्ट्रेलिया को हरा भारत सेमीफाइनल में

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास,ऑस्ट्रेलिया को हरा भारत सेमीफाइनल में

देश-विदेश: टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। 11वें दिन जिन भारतीय एथलीटों पर नजरें रहेंगी उनमें डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर से पदक की उम्मीद होगी वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। घुड़सवारी में फवाद मिर्जा एक्शन में होंगे। बीता 10वां दिन भारत के नजरिए से शानदार रहा। शटलर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम  रोशन किया। जबकि चार दशक बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

 

दुती चंद ने किया निराश..

भारतीय धाविका दुती चंद टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर रेस में भारत की चुनौती पेश की। वह हीट 2 में अंतिम स्थान पर रहीं। उन्होंने 200 मीटर दूरी को पूरा करने के लिए 23.85 सेकेंड के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जो फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं था।

 

शूटिंग में उम्मीद कायम..

निशानेबाजी में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने मेडल की उम्मीद बरकरार रखी है। वह पुरुषों के 50 मीटर थ्री पोजिशन के क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने नीलिंग में 397 का स्कोर किया। ऐश्वर्य ने पहली सीरीज 99, दूसरी सीरीज में 100 और तीसरी में 98 और चौथी सीरीज में 100 का स्कोर किया।

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की हॉकी महिला टीमों के बीच के खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल में भारत की बढ़त बरकरार है। तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। इस दौरान भारतीय टीम का डिफेंस शानदार रहा है। तीसरे क्वार्टर के बाद भारत की 1-0 से बढ़त कायम है। टीम इंडिया की तरफ से दूसरे क्वार्टर में गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में गोल दागा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top