Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

प्राचीन हनुमान गुफा में 15 से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ..

प्राचीन हनुमान गुफा में 15 से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ..

धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय भक्तों ने तैयारियां की शुरू..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग के प्राचीन हनुमान गुफा मंदिर बेलणी में आगामी 15 अक्टूबर से जल कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ किया जाएगा। श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

अलकनंदा के पावन तट पर बसे हनुमान गुफा मंदिर बेलनी एवं भक्तों के सहयोग से मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 15 अक्टूबर से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। लंबेे समय बाद हो रहे कथा के आयोजन को लेकर स्थानीय भक्तों में खासा उत्साह बना हुआ है। 15 अक्टूबर को मंदाकिनी-अलकनंदा संगम स्थल से जल कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

16 अक्टूबर से मंदिर में प्रतिदिन दो बजे से पांच बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। श्रीराम कथा का वाचन 108 श्री हरिदास के मुखारबिन्दु से होगा। 23 अक्टूबर को श्रीराम कथा का पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। महंत उपमन्यु दास ने बताया कि हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। कथा के आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार जारी है। उन्होंने अधिक से अधिक स्थानीय भक्तों से प्रतिदिन मंदिर में पहुंचकर उक्त धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top