Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी का दो दिवसीय फेस्ट आज से शुरू..

आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी का दो दिवसीय फेस्ट आज से शुरू..

 

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून- आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी (आईयूयू) का वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक उत्सव 25 नवंबर, 2022 को बड़े धूमधाम के साथ शुरू हुआ। आयोजक मंडल और उत्साही छात्रों के अथक प्रयासों से इस आयोजन का शुभारम्भ काफी शानदार रहा। गौरतलब है कि आईयूयू के विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में देश भर के 40 से अधिक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। पहले दिन जहां एक तरफ संगीत, कला, प्रश्नोत्तरी, फैशन ने दर्शकों के बीच समा बांधा वहीं दूसरी तरफ रॉक बैंड और हास्य अन्य कार्यक्रमों में उनका भरपूर मनोरंजन करते हुए मन मोह लिया।

लम्हे- 2022 का उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू), डॉ विनय राणा ने दो दिन होने वाले इस शानदार लम्हे उत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की और इसमें उपस्थित माननीय कुलपति, प्रो-वाइस चांसलर, सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अध्यापकगण, अतिथिगण, समस्त प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया।

माननीय कुलपति ब्रिगेडियर डॉ. एम. श्रीनिवासन ने उद्घाटन भाषण दिया जिसमें लम्हे 2022 में भाग लेने वाले सभी छात्रों का स्वागत करते हुए विभिन्न प्रतिभागी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अगले दो दिनों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए छात्रों से अपनी प्रतिभा दिखाने का आग्रह किया और बिना किसी अवरोध के समय के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक मंडल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री मनोज शर्मा थे। कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रविकेश श्रीवास्तव, सभी स्कूलों के डीन और हेड, परीक्षा डीन डॉ. अमित अदलखा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुशील राय, फैकल्टी और स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

लम्हे के पहले दिन में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा नेशनल बिजनेस प्लान, मॉक स्टॉक और ‘360 डिग्री – द बेस्ट मैनेजर’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम देखे गए। स्कूल ऑफ लॉ ने वाद विवाद (कानूनी बहस), लीगल कैमरा और संविधान कानून दिवस प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जबकि स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट ने मास्टर शेफ और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसे मजेदार कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स ने रचनात्मक लेखन और एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया, जिसने छात्रों में उत्सव की भावना को बनाए रखा।

स्कूल ऑफ मीडिया एवं संचार डिजाइन स्कूल ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने राष्ट्रीय मीडिया उत्सव 2022 (दो दिवसीय कार्यक्रम) की शुरुआत की जिसमें डाक्यूमेंट्री मेकिंग, शॉर्ट फिल्म मेकिंग, न्यूज़ राइटिंग, फोटोग्राफी एवं एड मेड शो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। देश भर के 40 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के मीडिया उत्साही और छात्रों ने बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिताओं – डाक्यूमेंट्री मेकिंग और शॉर्ट फिल्म मेकिंग के लिए प्रतिभाग किया।

दिन के रोचक कार्यक्रम ट्रेजर ट्रोव और रोडीज के साथ-साथ सुर संगम (एकल और युगल गायन), वॉर ऑफ बैंड्स – बैंड कॉम्बैट, और ग्रैंड्योर – द फैशन शो जैसे मुख्य मंच कार्यक्रम थे । पहले दिन के कार्यक्रम का समापन फैशन शो के साथ हुआ सम्पन्न हुआ जिसमें सभी प्रतिभागयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बहुरंगी वेशभूषा और अंदाज़ के साथ रैंप वॉक किया और दर्शकों का मन मोहा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top