Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सड़क निर्माण को लेकर अधिग्रहित भूमि का शीघ्र दें मुआवजा: तीरथ..

सड़क निर्माण को लेकर अधिग्रहित भूमि का शीघ्र दें मुआवजा: तीरथ

गढ़वाल सांसद ने ली जिला विकास व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक..

क्षतिग्रस्त पेयजल एवं सिंचाई लाइनों का शीघ्रता से निर्माण करने के दिए निर्देश..

 

 

रुद्रप्रयाग। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जिला विकास व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा भी की।

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान गढ़वाल सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएमजीएसवाई व लोनिवि द्वारा निर्माणाधीन मोटर मार्गों की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन मोटर मार्गों के कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने को कहा। साथ ही काश्तकारों को सड़क निर्माण के चलते अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा वितरण बिना देरी के करने को कहा। उन्होंने मोटर मार्ग निर्माण, बरसात व अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त सिंचाई व पेयजल लाइनों की मरम्मत करने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को कहा।

इसके साथ ही प्रधानमंमत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन फेज-टू के कार्यों में तेजी लाने, बैंको को विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त ऋण आवेदनों के निराकरण को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से 24 मई 2022 को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन व प्रगति आख्या को विभागवार प्रस्तुत किया। जिला विकास अधिकारी ने मनरेगा के तहत जनपद के अंतर्गत सृजित मानव दिवस, जाॅब कार्ड, अमृत सरोवरों, सुरक्षा दीवारों, पुलिया निर्माण आदि की जानकारी दी।

परियोजना निदेशक ने आजीविका पैकेज, बकरी पालन, मत्स्य पालन, एनआरएलएम के तहत गठित समूहों की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर की जा रही गतिविधियों की भी जानकारी दी। इसके साथ ही जनपद में गठित विभिन्न समूहों के माध्यम से दोना पत्तल, हैंडलूम व्यवसाय, दुग्ध उत्पादन व विपणन, सरस केंद्र, बैकरी यूनिट, हिलांस कैफे आदि में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। वहीं समाज कल्याण अधिकारी ने विभागीय स्तर पर दी जाने वाली पेंशन प्रकरणों, कृषि अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड व मुख्य शिक्षा अधिकारी ने समग्र शिक्षा, मिड डे मील आदि की विस्तृत आख्या दी। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड धारक को दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन में मांगे जाने वाले आय प्रमाण-पत्र को अव्यवहारिक बताते हुए गढ़वाल सांसद का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने रांसी इंटरमीडिएट काॅलेज में रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बैठक में प्रतिभाग करने पर सांसद का आभार जताते हुए उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीके शुक्ला सहित परिवहन, शिक्षा, जल संस्थान, जल निगम, पीएमजीएसवाई, लोनिवि, एनएच, रेलवे, कृषि, सिंचाई, उद्यान, सेवायोजन, पूर्ति, समाज कल्याण सहित समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top