Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

रेलवे में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिला तो होगा आंदोलन..

स्थानीय युवाओं को

आरएंडआर पॉलिसी के तहत प्रभावित परिवार के एक व्यक्ति को मिले नौकरी..

उत्तराखंड क्रांति दल लड़ेगा बेरोजगारों की लड़ाई..

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड क्रांति दल ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना में स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार की मांग की है। स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने पर उक्रांद ने आंदोलन को चेतावनी दी है।

 

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। जबकि किसी भी प्रोजेक्ट में सत्तर प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन रेलवे परियोजना में चंद लोगों को ही रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरएंडआर (पुनस्र्थापना एवं पुनर्विस्थापन) पॉलिसी के अंतर्गत प्रभावित परिवार के एक व्यक्ति को स्थायी रोजगार दिया जाय।

 

युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि रेल लाइन से प्रभावित काश्तकार और भूमिधर अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। यहां बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है और स्थानीय लोगों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगार घरों में बैठे हुए हैं। रेलवे प्रोजेक्ट से बेरोजगारों को उम्मीद थी, लेकिन यहां से भी निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिला तो एक बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top