देश/ विदेश

बाप के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पति ने पत्नी को किया मजबूर..

बाप के साथ

बाप के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पति ने पत्नी को किया मजबूर..

देश-विदेश : राजस्थान के कोटा से रिश्तों को तार-तार करने का एक वारदात सामने आया है। यहां एक कलयुगी पति जो अपनी पत्नी को अपने बाप के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला कोटा के कैथूनीपोल पुलिस थाना इलाके का है। आरोपी पति सुनली कोटा के बुर्ज इलाके से है जिसने यूपी के झांसी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से शादी की थी। यह शादी लड़की के रिश्तेदारों ने जबरदस्ती करवाई थी जबकि लड़का, लड़की की तुलना में काफी बड़ा था।

 

 

जबरदस्ती हुई थी शादी..

आरोपी को फिलहाल पुलिस ने अरेस्ट कर लिया और झांसी रोड थाने पुलिस को सौंप दिया। खबर के अनुसार पीड़िता के पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी और मां की हालत भी खराब थी जिसका फायदा उठाया पीड़िता के रिस्तेदार वालों ने। पीड़िता के रिश्तेदारों ने उसकी शादी कोटा के सुनील से करवा दी जो उम्र में उससे करीब दोगुना बड़ा था। इसके बाद जब पीड़िता शादी के बाद ससुराल आई तो अत्याचारों का सिलसिला जो शुरू हुआ वो काफी तकलीफ देह था।

 

 

पीड़िता रही तीन साल तक कैद में..

पीड़िता इस दौरान एक कैदी की तरह घर में रहने लगी और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए जाते थे। इतना ही नहीं आरोपी सुनील ने अपनी पत्नी यानि पीड़िता को अपने पिता के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया था। जब पीड़िता ने इसके लिए मना किया तो उस पर जुल्म ढहाए गए और पिटाई तक की गई। एक दिन किसी तरह कैद से निकलकर पीड़िता भाग गई और अपने गांव पहुंच कर भाई को आप बीती बताई तो हर कोई हैरान रह गया।

 

 

झांसी में दर्ज कराया केस..

इसके बाद पीड़िता ने झांसी में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपी झांसी पुलिस की कस्टडी में है। आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने, रेप करने और प्रताड़ित करने की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पीड़िता ने आरोपी के पिता के अलावा अपनी दो बुआओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top