देश/ विदेश

शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फ्रीजर में मिली लाश..

शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फ्रीजर में मिली लाश..

देश-विदेश: मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही ससुरालवालों पर हत्या का आरोप है। पुलिस जब पहुंची तो उसकी लाश डीप फ्रीजर में रखी हुई थी। मृतका का एक दिन पहले ही 50 लाख का बीमा हुआ था।खतौली निवासी चंदा अरोड़ा की शादी 2012 में शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवासी टेंट व्यवसायी संजय लूथरा से हुई थी। चंदा अरोड़ा खतौली ब्लॉक के ग्राम लोहड्डा स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका थीं। शनिवार को वह पति के साथ खतौली गई थीं।

 

रात को छोटी बहन को मुजफ्फरनगर छोड़ने के बाद वह मेरठ लौट आए थे। चंदा के पिता ओमप्रकाश को शनिवार रात 3:15 बजे संजय लूथरा ने फोन किया और चंदा की मौत होने की खबर दी। 5:50 बजे मायकेवाले ससुराल में पहुंच गए। चंदा की लाश डीप फ्रीजर में रखी थी। पति के अनुसार, उसकी मौत हार्टअटैक से हुई है। वहीं पिता ओमप्रकाश के अनुसार, बेटी के चेहरे, गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया।

 

मृतका के भाई ने बताया कि संजय लूथरा ने एक दिन पहले ही चंदा का 50 लाख रुपए का बीमा कराया था। संजय के इरादे शुरू से ही गलत थे। आरोप है कि वह दहेज के लिए पत्नी की पिटाई करता था। मृतका के पिता ने उसके पति संजय लूथरा, जेठ नवीन व जेठानी शालू के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top