देश/ विदेश

House Wife की बदली किस्मत, रातों-रात बन गयी करोड़पति..

House Wife

House Wife की बदली किस्मत, रातों-रात बन गयी करोड़पति..

देश-विदेश : अमृतसर की रहने वाली एक घरेलू गृहिणी द्वारा खरीदी गई पंजाब सरकार की 100 रुपए की लॉटरी टिकट ने उसकी किस्मत ही बदल दी। रेनू चौहान ने पंजाब स्टेट डियर 100 रूपये की लॉटरी का एक करोड़ रुपए का पहला इनाम जीता है। हर महीने निकलने वाली लॉटरी की ख़ुशनसीब विजेता रेनू ने आज यहां पंजाब राज्य लॉटरीज़ विभाग के अधिकारियों के पास टिकट और अन्य ज़रुरी दस्तावेज़ जमा करवा दिए हैं।

 

 

 

पहला इनाम जीतने के बाद बहुत खुश नजऱ आ रही रेनू ने कहा कि यह इनाम उसके मध्यवर्गीय परिवार के लिए वित्तीय राहत देने वाला है। उन्होंने कहा कि उसका पति अमृतसर में कपड़े की दुकान चलाता है और यह इनामी राशि उनकी जि़ंदगी को आर्थिक पक्ष से और अधिक सुविधा जनक बनाएगी।

 

 

पंजाब राज्य लॉटरीज़ विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब स्टेट डियर 100 रूपये लॉटरी का ड्रा 11 फरवरी, 2021 को निकाला गया था और पहला इनाम टिकट नं. डी-12228 पर निकला था। उन्होंने बताया कि रेनू ने इनामी राशि के लिए आज दस्तावेज़ जमा करवा दिए हैं और जल्द ही इनामी राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top