Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

देहरादून में भीषण हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाईयों की मौत..

देहरादून में भीषण हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाईयों की मौत..

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। मृत्यु के इस खेल में हजारों बेकसूर लोग मारे जाते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा लापरवाही के कारण आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। यातायात नियमों की अवहेलना तथा नशे में गाड़ी चलाना, कम उम्र के बच्चों द्वारा स्टंट आदि के कारण सड़क हादसे हो जाते हैं।

 

वाहन चालकों की लापरवाही के कारण बेकसूर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसी ही एक हदय विदारक सड़क दुर्घटना की खबर देहरादून से सामने आ रही है। देहरादून में दो सगे भाइयों की जिंदगी का अंत इतना दर्दनाक होगा ये उनके परिजनों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। देहरादून के बसंत विहार थाने के अंतर्गत अंबीवाला टी स्टेट में बीती देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें दो सगे भाइयों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। बता दें कि दोनों भाई बीते शुक्रवार की देर रात को दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे कि तभी बीच रास्ते में पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की।

 

ओवरटेक के चक्कर में ट्रक चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से ही आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं दो सगे भाइयों की मृत्यु के बाद से ही उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। दोनों सगे भाई बसंत विहार में अपनी दुकान चलाते थे। दुकान बंद कर वापस लौटते वक्त यह गंभीर हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय प्रीतम सिंह और 30 वर्षीय करतार सिंह के रूप में हुई है। दोनो अंबिवाला टी स्टेट के नया गांव पेलियो के निवासी थे और दोनों की प्रेमनगर में ऑप्टिकल्स की दुकान है। दोनों मूल रूप से जमालपुर कॉलोनी लुधियाना के रहने वाले थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top