राशिफल

आज इन राशियों के लिए बन रहे हैं लाभ के संकेत, राशिफल 7 सितम्बर 2022..

आज इन राशियों के लिए बन रहे हैं लाभ के संकेत, राशिफल 7 सितम्बर 2022..

 

 

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष- आज आपको किसी भी निवेश संबंधी फैसले में पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य लेना होगा। यदि आपको सेहत से संबंधित कोई समस्या है,तो उसमें लापरवाही आपके लिए परेशानी बन सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को चल रही समास्याओं का समाधान ना मिलने से वह उदास रहेंगे, लेकिन उनके खर्चे भी वैसे ही रहेंगे। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर बातचीत करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे।

वृष- आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करने का मौका मिल सकता है,जो आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे। विद्यार्थी खेल की किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे,जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना उत्तम रहेगा।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के लिए अभी अपने कुछ परिजनों से मदद लेनी होगी,तभी उन्हें कोई अच्छा काम मिल पाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है,इसलिए उनको अपने सभी कार्य ध्यान पूर्वक करने होंगे। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे,जिससे आपके रुके हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे।

कर्क- आपकी कुछ उलझनें परेशान करके रखेंगी,लेकिन फिर भी आपको शांत रहना होगा। आपका कोई मित्र आपको किसी गलत काम के लिए उकसा सकता है,इसलिए आपको उनकी कही सुनी बातों में आने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,वह आज कोई अच्छा पद पा सकते हैं,जिसे देखकर उनके जूनियर भी उनसे ईर्ष्या करेंगे।

सिंह- व्यापारिक गतिविधियों में आप कुछ फेरबदल कर सकते हैं। आपके कुछ शत्रु आपकी योजनाओं को निरस्त करने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा। आपको अपने धन का निवेश सोच समझकर करना होगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना होगा उसके बाद ही कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

कन्या- राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा। आर्थिक योजनाएं आपकी सफल रहेंगी, लेकिन धन लाभ के छोटे अवसर मिलते रहेंगे,जिन पर अमल करके आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं,उन्हें आज कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार का कोई सदस्य घर से दूर शिक्षा ग्रहण करने गया है तो वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकता है।

तुला– आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य को पूरे मेहनत से करेंगे और उसमें सफलता भी अवश्य हासिल करेंगे। आपका मन कुछ खर्चे को लेकर परेशान रहेगा लेकिन वह व्यर्थ होगा। आपको मजबूरी में कुछ खर्च करना पड़ेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद की स्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो कोई परेशानी हो सकती है। माता पिता आपके बिजनेस में आ रही समस्याओं के लिए आपसे बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक- सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। व्यवसाय संबंधी किसी यात्रा पर जाएं,तो बहुत ही सावधानी से जाएं,नहीं तो आपके कुछ जरूरी कागजातों के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे और उसमें वह सफलता हासिल करेंगे।

धनु- कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याओं के कारण उलझनें बनी रहेंगी,जिसके कारण आप किसी एक मुद्दे पर नहीं पहुंच पाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उनकी अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है,जिसके कारण वह उनसे नाराज रहेंगे। आप किसी सामाजिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने परिवार का कोई सदस्य धन संबंधित मामले में धोखा दे सकता है, जिनसे सावधान रहना होगा।

मकर- आपको कार्यक्षेत्र में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी और जल्दबाजी बिल्कुल ना करें,क्योंकि आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर पूरी निगरानी रखेंगे। गृहस्थ जीवन में आपको कुछ समस्याएं घेर सकती हैं। परिवार में चल रहे आपसी विवाद आज आपका सिरदर्द बनेगा,लेकिन आपको दोनों पक्षों के सुनकर ही बोलना बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको कुछ समस्या तो होगी,लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे

कुंभ- आपको आज धन सोच समझकर व्यय करना होगा क्योंकि आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं,जिनके लिए यदि आपने ध्यान नहीं दिया,तो आपको किसी से धन भी उधार लेना पड़ेगा। आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना बेहतर रहेगा। धार्मिक किताबों को पढ़ने की आज आपकी रुचि जागेगी। आर्थिक योजनाओं से भी आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

मीन- कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। आपकी पद व प्रतिष्ठा भी बढ़ती दिख रही है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे। व्यापार कर रहे लोग चल रही परेशानियों से परेशान तो रहेंगे,लेकिन उनसे निजात पा सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं,जिसमें बच्चे प्रसन्न रहेंगे। मौज मस्ती करते नजर आएंगे। धन के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है,क्योंकि आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top