राशिफल

वृष राशि के लिए आज लाभदायक दिन, राशिफल 5 अप्रैल 2023.

वृष राशि के लिए आज लाभदायक दिन, राशिफल 5 अप्रैल 2023..

 

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल नहीं है। आज सेहत के मामले में भी मेष राशि वालों को परेशानी रह रकती है। सुस्ती और थकान महसूस करेंगे। सार्वजिक स्थानों में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। छात्रों को अपनी पढाई पर फोकस करना होगा, जिम्मेदारी अचानक से बढ़ती महसूस होगी। । आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रात का समय दोस्तों के साथ घूमने में बीतेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।

वृषभ- चंद्रमा राशि से पंचम स्थान में संचार करते हुए आपकी लाइफ में रोमांस और उत्साह भरने का काम कर रह है। आज शिक्षा और ज्ञान विज्ञान के प्रति भी आपका रुझान बढेगा। लेकिन जोखिम से बचें पैरों में चोट लगने की आशंका है। यदि आज आपको किसी काम में लेन-देन करना पड़े तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा है। आज शाम को किसी शुभ समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सलाह है कि खान-पान में संयम रखें।

मिथुन- आज किसी बात को लेकर मन उलझन में रहेगा। माता और संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर आप चिंतित होंगे। सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर आपका धन खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आज कुछ बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क- आज अपनी संतान को अच्छा काम करते देखकर आज आपका उन पर विश्वास और भी मजबूत होगा। आज मातृ पक्ष से भी प्रेम और सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान नज़र आएंगे। अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत में कुछ गिरावट आने की संभावना है, आज आपको अपनी मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा।

सिंह- आज आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। जिससे आप अपना रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन माता-पिता की मदद और आशीर्वाद से दोपहर बाद राहत मिलती नजर आ रही है। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज उसमें सुधार होगा। यदि आज ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मांगे तो सोच समझकर ही काम लें, क्योंकि इससे रिश्ते में दरार आ सकती है।

कन्या- भाग्य आज आपका पूरा साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए अपने कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। आज आलस्य त्यागकर आपको अपने व्यापार और घर के अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। माता पिता का भरपूर सहयोग और सुख मिलेगा। जीवनसाथी ,की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। गैर जरूरी खर्च भी आपके होंगे। आज भले ही आप लोगों की भलाई के लिए दिल से सोचें, लेकिन वे इसे आपकी मजबूरी और स्वार्थ ही समझेंगे, इसलिए लोगों के कहने पर न जाएं जो दिल को अच्छा लगे वही करें।

तुला- आज इनके प्रभाव और धन में वृद्धि होने की संभावना नजर आती है। आज दूसरों के हित के बारे में सोचेंगे और दिल खोलकर उनकी सेवा करेंगे। यदि आपको अपनी नौकरी और व्यवसाय में किसी नए कार्य में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि इससे आपको भविष्य में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। यदि किसी पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा करना पड़े तो सोच समझकर कोई फैसला करें।

वृश्चिक- व्यापार वृद्धि के लिए किए गए आपके प्रयास फलीभूत होंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में आज किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आज शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु- धार्मिक और राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आ रही है। परोपकार के कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार होगा। शाम से रात तक पेट खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें और खान-पान पर संयम रखें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई-बहनों की सलाह व्यवसाय में नई जान फूंकेगी।

मकर- आज का दिन कठिनाइयों वाला रहेगा। कीमती वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का भी सामना करना पड़ेगा, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करना होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा रहेगा। आज आपको ननिहाल पक्ष से सम्मान मिलेगा और दिन खास रहेगा। निवेश फलदायी रहेंगे। व्यापार में भी आपका मन लगेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ- आज आप अपने बुद्धि और विवेक से नए और बेहतर फैसले लेंगे। अपनी जरूरतें सीमित रखें, ज्यादा न बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज परिजनों द्वारा आपको धोखा मिलने की आशंका है। इसलिए सावधान रहें।आज शाम के समय आप अपनी संतान को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं।

मीन- यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की जरूरत है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top