राशिफल

इन राशि वाले जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ,राशिफल 4 अप्रैल 2022..

इन राशि वाले जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ,राशिफल 4 अप्रैल 2022..

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

 

मेष- आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला हैl समय बहुत ही अनुकूल है। धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी पैसे की आवक रहेगी बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे। परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन रही है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। धैर्य से काम लें। पति पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं। समय का सदुपयोग करें।

वृषभ- आज संभलकर चलने का दिन है। बुद्ध एवं चन्द्र आपके 12 वें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेंगी l व्यापार बिज़नेस में घाटा हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें। कार्यालय में वाद विवाद की रिस्थिति बन सकती है वाणी पर संयम रखें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा l भाई बहनों से रिश्तों के प्रेम बढ़ेगा l बातचीत के द्वारा सभी समस्याओं का हल प्राप्त करेंगे। छात्रों के लिए समय बेहतर है। प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेमी संग दूरी बढ़ सकती है।

मिथुन- दिन की शुरुआत बेहद खास रहने वाली है। बुद्ध एवं चन्द्रमा आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शेयर बाजार, लॉटरी सत्ता से लाभ हो सकता है।किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। बिज़नेस व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। आर्थिक विकास की नई योजनाओं पर विचार करेंगे। परिवार के साथ सुख शांति का अनुभव करेंगे। पति पत्नी के रिश्तों में मधुरता आएगी। दो को शादी में बदलने का अच्छा समय है।

कर्क- आज का दिन व्यस्तता में बीत जाएंगे। काम का बोझ अधिक रहेगा। प्रोफेशनल जीवन एवं व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बैठाकर चले। जिन योजनाओं पर आप विचार कर रहे थे वह पूर्ण होंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मदद प्राप्त होगी। पूंजीनिवेश सोच समझकर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।पति पत्नी के संबंध में मधुरता आएंगी। परिजन से मिलकर मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे

सिंह- आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा। बुद्ध एम चन्द्रमा की युति आपके भाग्य स्थान पर हो रही है। भाग्य का पूरा साथ मिलेंगे जिन आर्थिक योजनाओं पर आप काम कर रहे थे निर्विघ्न पूर्ण हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में अगर आप बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो वह पूर्ण होंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी l परिवारजनों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को लक्ष्य की प्राप्ति होगी उत्तम परिणाम मिलेंगे । प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या- दिन की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेंगी परन्तु ज्यों ज्यों दिन आगे बढ़ेगा समय ठीक हो जाएगा। किसी नए काम अथवा बड़े काम की आज शुरुआत न करें बल्कि जो काम चल रहे हैं उन्हें ही पूर्ण करें। यात्रा करते समय सावधानी रखें सामान गुम हो सकता है l वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मदद मिलेंगे। छात्रों के लिए समय कठिन रहेगा मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। पति पत्नी को खटपट हो सकती है। प्रेम संबंधों में निराशा रहेंगी।

तुला- व्यापार बिज़नेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। धन का आगमन होगा। किसी बड़ी योजना पर पूँजी निवेश कर सकते हैं। कार्यालय में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है ऑफिस पॉलिटिक्स में फंस सकते हैं। अपने गोपनीय बातों को किसी से साझा न करें। घर में सुख शांति रहेगी माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लाइफ पार्टनर का पूरा साथ मिलेंगे विवाह के बंधन में बंधने का समय है l विवाह तय हो सकता है।

वृश्चिक- आज का दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छोटी मोटी तकलीफ हो सकती है। शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। कार्यालय में काम का बोझ अधिक रहेगा किसी से उलझें नहीं शांति से सभी कार्य पूर्ण करें।l परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी पर अपने विचार थोपने का प्रयास न करे बैलेंस बनाकर चलें। प्रेम संबंधों में मधुरता बने रहेंगे। दिन धैर्यपूर्वक बताए।

धनु- आज मेहनत का पूर्ण फल आपको जरूर मिलेगा । रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त होगी। मीडिया एवं पत्रकारिता से जुड़ें हुए लोगों को आज विशेष दर्जा प्राप्त हो सकता है। कार्यालय में आपका नाम हो सकता है उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के पूर्ण योग है। लॉटरी सट्टा शेयर बाजार से लाभ हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेंगी। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रेमी से अपने दिल की बात कहेंगे।

मकर- आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है l भूमि भवन खरीदने के काम में रोड़े अटक सकते हैं।आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। पूंजी निवेश ध्यानपूर्वक करें पैसा अटक सकता है। कार्यालय में मन नहीं लगेगा कुछ चिंताओं से मन ग्रस्त रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम नहीं मिलेंगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ- आप आज स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहेंगी। छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्य निर्विघ्नं पूर्ण होंगे। खर्चों की अधिकता रहेंगी जिसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। सोच समझकर ज़रूरी वस्तुओं पर ही खर्च करें। पूंजी निवेश से बचें। परिवार में कोई बीमार हो सकता है जिसकी सेवा शुश्रूषा में समय व्यतीत होगा। बच्चों के बीच मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में नोक झोंक हो सकती है।

मीन- आज आप अधिक प्रसन्न रह सकते हैं। काम करने में रुचि बढ़ेगी। सभी का सहयोग प्राप्त होगा।सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के आसार हैं। नौकरी बिज़नेस में अधिक मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेंगे l नेम फेम मिल सकता है।परिवार के सहयोग से कई समस्याओं का समाधान होगा। पति पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top