देश/ विदेश

आज इन राशि के जातकों को व्‍यवसाय में मिल सकती है सफलता..

आज इन राशि के जातकों को व्‍यवसाय में मिल सकती है सफलता..

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

मेष- आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। भावनात्मक फैसलों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ योजनाओं को लागू करेंगे। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।

वृष- शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार संभव है। जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें।आज आप वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मीडिया व बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी।

मिथुन- आज शिक्षा व संतान के लिए बहुत ही शुभ है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

कर्क- पारिवारिक कार्यों के लिए समय बेहतर है। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और मनचाहे संस्थान में प्रवेश पा सकेंगे। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग, आईटी जॉब में उन्नति हो सकती हैं।

सिंह- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नौकरी के लिए किया गया प्रयास आज फलदायी साबित होगा, आपको नौकरी मिल सकती है। आज कार्यों के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या- शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। आपको धन और पारिवारिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना चाहिए। करियर और निवेश के क्षेत्र में आज आपको कुछ नए और बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।

तुला- मैनेजमेंट, मीडिया व आईटी के क्षेत्र में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नए संपर्क और संचार व्यापार को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। समय की मांग है कि आप अपना ध्यान व्यावहारिक मामलों पर केंद्रित करें। आज उच्चाधिकारियों से लाभ होगा।

वृश्चिक- आज उदर विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। आर्थिक नुकसान की भरपाई होने की संभावना है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। ऑफिस कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।

धनु- पॉलिटिक्स में सफलता के लिए अति अनुकूल समय है। जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं वे भी आज आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा।

मकर- जॉब में उन्नति होगी। मैनेजमेंट व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुलेगा। निजी संबंध मजबूत होंगे और आप जब चाहें अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुम्भ- नवीन व्यवसाय में लाभ हो सकता है । आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको आपका सच्चा प्यार मिल जाएगा। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। आज के दिन कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन- छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता हैं। आज आपको करियर से जुड़े संवेदनशील फैसले लेने में सावधानी बरतनी चाहिए, समझदारी से निवेश करें।आज किसी प्रिय मित्र के व्यवहार से कष्ट हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top