देश/ विदेश

आज इन राशि वालों को हो सकता है धन लाभ..

आज इन राशि वालों को हो सकता है धन लाभ..

 

 

राशिफल:  ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

 

मेष- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल के समय आपको अपने व्यापार की किसी महत्वपूर्ण डील के फाइनल होने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, इसीलिए यदि आज आपको कोई अहम फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले। समाज में आज शुभ व्यय से आपके कीर्ति चारों ओर फैलेगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज घर परिवार में आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

 

वृष- आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आज आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा और छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का विचार भी कर सकते हैं।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आज व्यापार के कुछ नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी, जिनको आप अपने पार्टनर से साझा करेंगे और उन्हें आगे बढ़ाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज वही कार्य सौंपा जाएगा,जो उनको अत्यधिक प्रिय है, जिसके करने से उनका उत्साह और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स के साथ मिलकर शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

 

कर्क- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने लंबे समय से अधूरे पड़े हुए कार्यों को निपटाने के लिए अपने भाई से चर्चा कर सकते हैं। आज आप नौकरी में जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह, जन्मदिन आदि मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी व ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, फिर भी आज आप धर्म-कर्म के कार्यों के लिए थोड़ा समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा,कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्यक्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपके कुछ कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।

 

कन्या- आज के दिन आपको हर मामले में भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है, लेकिन फिर भी आज आपको अपने कार्यों को संभलकर करना होगा और अपने व्यवहार में सर्तकता व सावधानी को बनाए रखना होगा। यदि आज आपके आस पास में वाद विवाद की नौबत आए तो आपको उससे दूर रहना होगा, क्योंकि नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आप जिस भी कार्य को करें तो पूरे आत्मविश्वास से करें, तभी वह सफल हो सकेगा।

 

तुला- आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे, तो वह पूरा अवश्य होगा। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित पारिवारिक मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज घर में सुख समृद्धि आएगी और आपको दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद चल रहे हैं, तो वह भी आज सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने परिवार के सभी लोगों के साथ मिलकर अथवा दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी। परिवार में यदि कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होती दिख रही है।

 

धनु- आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको पैसे से संबंधित कोई भी लेनदेन करने से पहले अपने पिताजी से सलाह करना होगा, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज रोजगार की दिशा में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, लेकिन आपको उन्हे पहचानना होगा, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है।

मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो आज उसके विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको अपने किसकी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता होगी। यदि आप अपने पिताजी से कोई बात कहेंगे, तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

 

कुंभ- आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आज आप किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो बहुत ही सोच विचार कर ले। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिसके कारण आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप अपने जीवनसाथी से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप अपने किसी प्रियजन के साथ किसी तीर्थ स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

 

मीन- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज यदि आपको व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो उसका परिणाम आपके लिए हितकर रहेगा। आज आपको अपनी परेशानियों को मधुर व्यवहार से सुधारना होगा। यदि आप अपने किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें सफल अवश्य होंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। भाइयों के साथ आज संबंधों में मधुरता आएगी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top