राशिफल

आज इन राशि वालों को मिलेंगे कुछ अच्छे मौके, राशिफल 20 जून 2022..

आज इन राशि वालों को मिलेंगे कुछ अच्छे मौके, राशिफल 20 जून 2022..

 

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष– आज आपको उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी कानूनी वाद-विवाद में कोई नया मोड़ आ सकता है। सायंकाल के समय आपकी कोई नई योजना लांच होगी,जिसमें आपको लाभ होगा। यदि आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएं,तो माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपका कोई धन संबंधित मामला विवादों में रहेगा।

वृष- आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय आप मित्रों के साथ सैर सपाटे पर जाएंगे। आपको लोगों के सामने अपनी बात को दृढ़ता पूर्वक रखना होगा। आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करते समय वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो आपको कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। आप संतान को कोई नया व्यवसाय भी करा सकते हैं। भाइयों के साथ आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा।

मिथुन– आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ नई नई योजनाएं लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है,तो आप उसे आसानी से हल कर पाएंगे। संतान पक्ष का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। व्यर्थ का व्यय करने से बचना होगा। आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बनाए रखें तभी बेहतर रहेगा।

कर्क– दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की प्रगाढ़ता बढ़ेगी और एक नई ऊर्जा का संचार होगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर भी आप कुछ धन व्यय करेंगे। संतान की संगति को देखकर आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि व्यापार संबंधित आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह– आपको किसी राजनीतिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और आपको उनका लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा। आपके पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आप किसी पूजा पाठ,भजन और कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या– आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने खर्चो पर काफी हद तक लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे। शत्रुओं से आपको छुटकारा मिलेगा,लेकिन परिवार में कोई कलह लंबे समय तक पैर पसार सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको किसी कानूनी विवाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला– आज आपके धन कोष में वृद्धि होगी,जिसके कारण परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और उनके साथी उनकी इस तरक्की को देखकर परेशान रहेंगे। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कारोबार में आपको यदि किसी सहयोगी के साथ कहीं निवेश करना पड़े,तो बहुत ही सोच विचारकर करें।

वृश्चिक-आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए खानपान पर नियंत्रण बनाएं रखना होगा। सायंकाल के समय आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अचानक से आपकी किसी अधिकारी से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। उनके लिए आप कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे।

धनु– आप अपने व्यापार के कुछ नई योजनाओं को बनाने में लगाएंगे,जो आपको आगे चलकर लाभ दिलाएंगी और किसी अच्छे कार्य को करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको अपने भाई व बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है। आज आप किसी पूजा पाठ,भजन,कीर्तन,सत्संग आदि में भी सम्मिलित होंगे।

मकर– आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी निवेश को अपने भाइयों व पिताजी से पूछकर ही करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके उस धन के डूबने की संभावना अधिक है। आपको कुछ मानसिक चिंताएं रहेंगी,क्योंकि घर परिवार में कोई क्लेश की स्थिति बनी रहेगी,लेकिन परिवार में वरिष्ठ सदस्य उसे अपनी सूझबूझ से समाप्त करने में सफल रहेंगे।

कुंभ– आज का दिन आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे,लेकिन फिर वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे,जिनसे आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों को परीक्षा में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

मीन– आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक आयोजन में भी सम्मिलित होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा और विद्यार्थी अपने गुरुजनों के प्रति भक्ति व निष्ठा में जुटे नजर आएंगे, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है,जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top