राशिफल

इन राशि के लोगों को हफ्ते भर मिलेगा भाग्य का साथ,राशिफल 13 जून 2022…

इन राशि के लोगों को हफ्ते भर मिलेगा भाग्य का साथ,राशिफल 13 जून 2022..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- सप्ताह की शुरूआत में परिवार और कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सप्ताह के बीच में कारोबार से जुड़े किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। हफ्ते के उत्तरार्ध में स्थिति थोड़ी बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध में हैं तो संभलकर चलने की जरूरत है।

वृष- संपत्ति से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी के बाहर निपटा लें तो बेहतर होगा। हफ्ते के उत्तरार्ध में स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। अपने खान-पान का ध्यान रखें। लव पार्टनर के साथ किसी गलतफहमी के कारण तकरार हो सकती है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

मिथुन- आप पर थोड़ा दफ्तर तथा घर के काम का बोझ रहेगा। जिससे स्वभाव चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। घर-परिवार के विवाद का असर पतिपत्नी के रिश्ते पर पड़ सकता है। किसी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने समझदार व्यक्ति से सलाह अवश्य ले लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में यात्रा के दौरान अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखें।

कर्क- यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए शुभ होने वाला। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आत्मविश्वास से कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे। कारोबार से संबंधित यात्रा का लाभ मिलेगा। हालांकि सप्ताह के अंत तक आतेआते आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह- सिंह राशि के लोगों को इस हफ्ते अपनी जिद और अहंकार पर नियंत्रण रखना होगा। तभी सफलता प्राप्त हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सिंह राशि की महिलाओं का धार्मिक पक्ष की तरफ झुकाव रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

कन्या- परिवार अथवा कारोबार में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। मित्रों और परिवार वालों का साथ मिलेगा जिससे कार्य सफल करने में मदद मिलेगी। अटका हुआ धन वापस मिलने से चैन की सांस लेंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजन कर सकते हैं। पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए अपने खान-पान का खयाल रखें।

 

तुला- विश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों तथा जूनियर्स का साथ मिलेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में काम आ सकती है। घरपरिवार से जुड़े आवश्यक फैसले माता-पिता के सहयोग से लेंगे। हफ्ते के अंत में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक- इस हफ्ते आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि यही आपको कार्यों में सफलता दिलाएगी या काम बिगाड़ भी सकती है। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को अपने पार्टनर की हर बात का अंधविश्वास नहीं करना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों को कोर्ट-कचहरी के बाहर सुलझाने की कोशिश करें। लव पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु- नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। पारिवारिक मामलों को निपटाते वक्त परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। इस हफ्ते हर फैसला बहुत समझदारी के साथ लें। अपने कार्यों पर फोकस करें, बेकार की बातों पर ध्यान ना दें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें।

 

मकर- किसी विशेष कार्य में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। योजना के अनुसार कार्य न बन पाने के कारण मन परेशान होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला ना लें। अपने काम और परिवार के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है। लेकिन सप्ताह के अंत में पहले से स्थिति बेहतर होगी।

कुंभ- हफ्ते के प्रारंभ में किसी अनचाहे स्थान पर आपका ट्रांसफर होने से व्यथित हो सकते हैं। कारोबार में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेंगे तो बेहतर होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफल होने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन– आज के लाभ के चक्कर में भविष्य के लिए नुकसान खड़ा न करें। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला भावुकता में ना लें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर-परिवार या लव लाइफ से जुड़ा कोई भी विवाद अपने विवेक से सो जाने की कोशिश करें। व्यवसाय से जुड़े काम के लिए किसी पास या दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान अपने सेहत और सामान का ख्याल रखें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top