उत्तराखंड

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज, महिलाओं से संबंधित इस अध्यायदेश को मिल सकती हैं मंजूरी..

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज, महिलाओं से संबंधित इस अध्यायदेश को मिल सकती हैं मंजूरी..

 

 

 

 

 

 

 

 

सार्वजनिक रोजगार में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर कैबिनेट से मंजूरी वाला अध्यादेश पेश किया जा सकता है। सेवायोजन और कौशल विकास विभाग को आउटसोर्स एजेंसी बनाए जाने, अस्पताल के में उन आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करने का निर्णय हो सकता है।

उत्तराखंड: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के सुझावों पर चर्चा की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सूत्रों का कहना है कि सार्वजनिक रोजगार में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर कैबिनेट से मंजूरी वाला अध्यादेश पेश किया जा सकता है।

सेवायोजन और कौशल विकास विभाग को आउटसोर्स एजेंसी बनाए जाने, अस्पताल के में उन आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करने का निर्णय हो सकता है। जिन्हें पूर्व में हटा दिया गया था। आपको बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मंगलवार कार्यकारिणी व मोर्चा की नई टीम की घोषणा की थी।
प्रदेश कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कार्यालय सचिव, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी व दो प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, दो प्रदेश विभाग प्रभारी और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top