Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ में 30 जून से बंद हो जाएगी हेली सेवायें..

केदारनाथ में 30 जून से बंद हो जाएगी हेली सेवायें..

 

 

 

 

 

 

केदारनाथ धाम के लिए 30 जून से सभी हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। आपको बता दे कि रुद्रप्रयाग क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते हेली कंपनियों ने यह निर्णय लिया है कि 30 जून के बाद से हवाई सेवाएँ बंद की जाएगी। पूर्व में हिमालयन हेली ने 10 जुलाई तक सेवाएं देने का निर्णय लिया था, लेकिन अब वह भी अपनी सेवाएं बंद कर देगी।

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए 30 जून से सभी हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। आपको बता दे कि रुद्रप्रयाग क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते हेली कंपनियों ने यह निर्णय लिया है कि 30 जून के बाद से हवाई सेवाएँ बंद की जाएगी। पूर्व में हिमालयन हेली ने 10 जुलाई तक सेवाएं देने का निर्णय लिया था, लेकिन अब वह भी अपनी सेवाएं बंद कर देगी। केदारनाथ के लिए अभी नौ में से दो हवाई कंपनियां ही सेवाएं दे रही हैं। जिनके माध्यम से अब तक 81 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 6 मई से हवाई सेवाओं की शुरुआत हुई थी। हेली सेवा के लिए यात्रियों में काफी उत्साह बना हुआ था। तब नौ हवाई कंपनियों ने अपनी सेवाएं शुरू की थी, जिसमें सात हवाई कंपनियां अब तक वापस लौट चुकी हैं।

बता दे कि यह सभी कंपनियां अब अमरनाथ यात्रा में सेवाएं देंगी। पूर्व में हिमालय हेली ने 10 जुलाई तक सेवाएं देने का निर्णय लिया था, लेकिन बरसात के मौसम को देखते हुए अब 30 जून तक ही सेवाएं देने का निर्णय लिया है। इस वर्ष 14665 उड़ानों से कुल 81494 यात्री बाबा के दर पर पहुंचे हैं। फिलहाल केदारनाथ के लिए सिर्फ दो कंपनियां आर्यन व हिमालय हेली ही अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन तीस जून से ये भी अपनी सेवाएं बंद कर देंगी। बरसात का सीजन समाप्त होने के बाद सितंबर के प्रथम सप्ताह में फिर से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। सहायक नोडल अधिकारी हेली सेवा एसएस पंवार का कहना हैं कि केदारनाथ में फिलहाल दो हवाई कंपनियां सेवाएं दे रही हैं, जो की 30 जून तक ही अपनी सेवाएं देंगी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top