Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

आखिर कब तक उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, लकड़ी का स्ट्रेचर बनाकर गर्भवती को अस्पताल..

आखिर कब तक उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, लकड़ी का स्ट्रेचर बनाकर गर्भवती को अस्पताल..

लकड़ी का स्ट्रेचर बनाकर गर्भवती को अस्पताल ले जा रहे ग्रामीण , रास्ते में दिया बच्चे को जन्म…

तिरोसी गांव में नहीं स्वास्थ्य सुविधा, लकड़ी का स्ट्रेचर बनाकर महिला को ले जा रहे थे अस्पताल..

उत्तराखंड : उत्तराखंड के जोशीमठ में स्वास्थ्य और सड़क सुविधा न होने से तिरोसी गांव की एक महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीणों ने लकड़ी का स्ट्रेचर बनाया और महिला को उसके सहारे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य सामान्य होने पर परिजन उन्हें घर ले गए।

तिरोसी गांव सड़क से दस किलोमीटर दूर है। शनिवार शाम को गांव की बिंदु देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव में कोई अस्पताल न होने पर ग्रामीणों ने लकड़ी का स्ट्रेचर बनाया और उस पर लिटाकर पैदल ही महिला को कंधे पर सीएचसी जोशीमठ ले जाने लगे।

साथ में अन्य महिलाएं भी थीं। सात किमी दूरी तय करने के बाद अरोसी पुल के पास बिंदु ने बच्चे को जन्म दे दिया। ग्रामीण सौरभ राणा ने कहा कि जच्चा व बच्चा की तबियत सामान्य होने पर ग्रामीण उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय घर ले गए।

तिरोसी गांव में आशा कार्यकर्ता के साथ ही एएनएम को भेजा गया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। महिला को जरूरी दवाइयां भी दी जाएंगी।
– डा. जीएस राणा, सीएमओ, चमोली

प्राचीन वीर भद्रेश्वर मंदिर को सड़क से जोड़ने की मांग

बदरीनाथ हाईवे स्थित बिरही के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्राचीन वीर भद्रेश्वर मंदिर को सड़क से जोड़ने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

भाजपा जनजाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, तारादत्त थपलियाल, भरत राणा ने कहा कि प्राचीन शिवालय तक पहुंचने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात में वीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से भक्तगण मंदिर तक नहीं पहुंच पाते हैं। सड़क का निर्माण हुआ तो भक्तों के साथ ही बिरही गांव की जनता को फायदा मिलेगा।

इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, संदीप चमोला भी मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि वे स्वयं इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क निर्माण की मांग उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से निजमूला घाटी के ग्रामीणों को भी फायदा मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top