Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

साइकिल चला रहे दो मासूम बच्चों को कार ने रौंदा, दोनों की हुई मौत…

साइकिल चला रहे दो मासूम बच्चों को कार ने रौंदा, दोनों की हुई मौत, घटना सीसीटीवी में हुई कैद…

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद..

पुलिस ने शवों का कराया पोस्टमार्टम, मृतकों के परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखंड : रुड़की में सड़क पर साइकिल चला रहे दो मासूमों को कार सवार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, कार सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी दो परिवार मंगलौर-देवबंद मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।

रविवार सुबह कार्तिक (11) पुत्र सोमवाल और आदित्य (9) पुत्र सफल ईंट भट्ठे के पास ही सड़क पर साइकिल चला रहे थे। इस बीच एक अनियंत्रित कार ने दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।
परिवारों में कोहराम मच गया

शोर सुनकर ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। आननफानन में दोनों मासूमों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने कार की तलाश के लिए सड़क किनारे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक में पूरा हादसा नजर आया। पुलिस फुटेज के आधार पर कार व चालक की तलाश कर रही है।

कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस हिमांशु वर्मा ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक परिवार वालों की ओर से तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही कार व चालक दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top