उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- भाजपा में जाएंगे हरीश रावत, भाजपा नेताओं की मुलाकातों के बाद उठा पर्दा

बिग ब्रेकिंग- भाजपा में जाएंगे हरीश रावत, भाजपा नेताओं की मुलाकातों के बाद उठा पर्दा..

सियासत संग उम्र का नाता जोड़ दिया ऐसा जवाब..

 

 

 

 

 

 

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके घर पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद दो दिन पहले हरीश खुद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर गए थे। हालांकि, दोनों नेताओं ने इस शिष्टाचार भेंट बताया था। इस विषय में रविवार को एक कार्यक्रम में पहुंच हरीश रावत को पत्रकारों ने फिर घेर लिया।

 

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके घर पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद दो दिन पहले हरीश खुद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर गए थे। हालांकि, दोनों नेताओं ने इस शिष्टाचार भेंट बताया था। इस विषय में रविवार को एक कार्यक्रम में पहुंच हरीश रावत को पत्रकारों ने फिर घेर लिया। इस पर हरीश का कहना हैं कि वह एक घायल योद्धा हैं। महाभारत में भी घायल योद्धा को देखने विपक्षी खेमे के लोग आते थे। इसमें कोई राजनीति या दूसरा कारण नहीं है। उनका कहना हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस युद्ध में घायल हुए हैं, दोनों बैठकर अपने-अपने घावों को साझा किया।

मुख्यमंत्री की तारिफ करने के सवाल पर रावत का जवाब..

मुख्यमंत्री की तारिफ करने के सवाल पर रावत ने कहा कि उन्होंने कुछ अच्छे निर्णय लिए हैं, उनकी तारीफ की जानी चाहिए, लेकिन जब गलत किया तब आलोचना भी की। आगे क्या करेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के साथ बढ़ती मेल-मुलाकातों के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं। हालांकि, सियासी फिजाओं में उन्हें लेकर तरह-तरह के सवाल तैरने लगे तो उन्होंने खुद आगे आकर कहा- अब बुढ़ापे में पार्टी बदलने के बारे में सोच भी नहीं सकता।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top