उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ दिल्ली रवाना, मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी..

बिग ब्रेकिंग- हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ दिल्ली रवाना, मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी..

 

 

उत्तराखंड: देहरादून से एक बड़ी खबर आ रही हैं। हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ दिल्ली रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों को दिल्ली बुलाया है और कोई बड़ी जिम्मेदारी दोनों को सौंप सकते हैं। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। इस बार कांग्रेस गोत्र के किसी मंत्री को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

 

उधर हरक सिंह रावत पहले भी चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इससे पहले वह यह भी बता चुके हैं कि उनका प्रभाव उत्तराखंड की करीब 30 विधानसभा सीटों पर है। ऐसे में राजनीति पल-पल बदल रही है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत को दिल्ली में कोई बड़ी जिम्मेदारी देकर उत्तराखंड भेजा जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरक सिंह रावत को दिल्ली बुलाया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top