देश/ विदेश

बढ़ते संक्रमण के बीच नेजल वैक्सीन को केंद्र की मंजूरी..

बढ़ते संक्रमण के बीच नेजल वैक्सीन को केंद्र की मंजूरी..

पहले निजी अस्पतालों में होगी उपलब्ध..

 

 

 

 

 

 

 

 

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच चीन समेत कई देशों में एक अहम फैसला किया गया है। देश में नेजल वैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

देश-विदेश: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच चीन समेत कई देशों में एक अहम फैसला किया गया है।देश में नेजल वैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। आप इसे बूस्टर खुराक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। निर्णय के अनुसार, नेजल वैक्सीन पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी।

आपको बता दे कि यह इंट्रानेजल टीका व्यापक रूप से प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को ट्रिगर करने में सहायता करेगा। सार्स-सीओवी-2 जैसे कई वायरस सामान्यतौर पर म्यूकोसा के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं। यह एक ऊतक है जो नाक के अंदर होता है। म्यूकोसल झिल्ली की कोशिकाएं और अणु वायरस से संक्रमित होते हैं।

ऐसे में शरीर के अंदर जाने से पहले वायरस से छुटकारा पाने के लिए नेजल शॉट का इस्तेमाल किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इंट्रानैसल टीकाकरण शॉट इम्युनोग्लोबुलिन ए (IgA) का उत्पादन करता है, जो वायरस के प्रवेश के बिंदु यानी नाक पर ही एक शक्तिशाली प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया प्राप्त करके वायरस को बढ़ने से रोक सकता है।

ये बातें इस वैक्सीन को बनाती हैं बेहद खास..

1- भारत बायोटेक द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक यह नेजल वैक्सीन, अब तक प्रयोग में लाई जा रही अन्य वैक्सीन्स से काफी अलग और प्रभावी है। कुछ बातें इसे बेहद खास बनाती हैं।

2- यह वैक्सीन चूंकि नाक के माध्यम से दी जाती है जो नाक के भीतर प्रतिरक्षा प्रणाली तैयार करके वायरस के प्रवेश करते ही उसे निष्क्रिय कर देगी।

अब तक दी जा रही वैक्सीन्स से अलग, इसके लिए निडिल की आवश्यकता नहीं होगी।

3- इसे उपयोग में लाना भी आसान है घर पर भी इसको प्रयोग किया जा सकेगा। इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों की आवश्यकता भी नहीं है।

4- सुई से संबिधित जोखिमों जैसे संक्रमण, या वैक्सीनेशन के बाद होने वाले दर्द से मुक्ति मिलेगी।

5- बच्चों और वयस्कों के लिए आदर्श रूप से उपयुक्त है।

6- सबसे खास बात यह वायरस को शरीर में प्रवेश करने से पहले ही मारने की क्षमता वाली है, ऐसे में इससे शरीर के अंगों को होने वाली समस्याओं का जोखिम नहीं होगा।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top