Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिजनौर में रह रहे पुत्र की घर वापसी को लेकर दिया प्रार्थना पत्र..

बिजनौर में रह रहे पुत्र की घर वापसी को लेकर दिया प्रार्थना पत्र..

राइंका बाड़ा में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर तहसील दिवस का आयोजन..

29 शिकायतों में 12 का मौके पर किया गया निस्तारण..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज बाड़ा में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता ने 29 शिकायतें दर्ज की, जिनमें 12 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
तहसील दिवस में कांडाधार के ग्रामीणों ने गांव में मिलन केंद्र बनाए जाने तथा बाड़ा के ग्रामीणों ने बाड़ा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया। पिपली की प्रधान सुनीता देवी रावत ने ग्राम पिपली में पशु सेवा केंद्र में भवन निर्माण की मांग की। बाड़ा गांव के वार्ड सदस्य ने बाड़ा गांव से प्राथमिक विद्यालय तक जीर्ण-शीर्ण रास्ते को दुरूस्त बनाने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया गया।

फतेहपुर निवासी पुष्पा देवी ने उनके पति को विगत आठ माह से किसान पेंशन नहीं मिलने, बामसू गांव की कांता देवी ने 29-30 जून 2022 की मध्य रात्रि में हुई अत्यधिक बारिश के कारण उनकी गौशाला क्षतिग्रस्त होने, बामसू की ऊषा देवी द्वारा गौशाला निर्माण धनराशि का भुगतान न होने की शिकायत दर्ज की गई। फहेपुर गांव की जमुना देवी ने बीपीएल कार्ड बनवाने के संबंध तथा कांडाधार के गुलाब सिंह ने बिजनौर में रह रहे उनके पुत्र को घर वापस लाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस के अवसर पर जो भी शिकायतें एवं समस्याएं जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई हैं। उन समस्याओं का समय से शीघ्रता से शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें। किसी भी आवेदन पत्र में अनावश्यक विलंब न किया जाए। समस्या का समाधान किए जाने के उपरांत संबंधित आवेदक को भी इसकी जानकारी से अवगत कराया जाए।

उन्होंने कहा कि तहसील दिवस का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है तथा जो भी क्षेत्र की समस्याएं प्राप्त होती हैं उनका यथासंभव निराकरण करना है। जिससे कि आम जनमानस को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें लाभान्वित करना है।

तहसील दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टाॅल लगाते हुए संचालित योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय ग्रामीणों को दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तहसील दिवस के अवसर पर 52 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा वितरित की गई तथा उद्यान विभाग द्वारा 8 लोगों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग ने दस तथा पशुपालन विभाग ने 12 पशुपालकों को दवा वितरित की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने राजस्व विभाग की ओर से सर्दी से राहत एवं बचाव के लिए क्षेत्र के 6 गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। तहसील दिवस में ग्राम प्रधान चैंथला कुसुमलता देवी, डुंगरा रेखा देवी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, अधिशासी अभियंता सिंचाई पीएस बिष्ट, विद्युत मनोज कुमार,

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. वीएस गुसांई, डाॅ. याहूनी रावत, डाॅ. विक्रम सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। तहसील दिवस के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने क्षेत्र में ग्रामीणों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए मनरेगा द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत 43 लाख की लागत से तैयार किए जा रहे 4 किमी घेरबाड़ निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्य को शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top