देश/ विदेश

Love marriage करने पर लड़की के परिवार वालों ने दे दी खौफनाक सजा…

Love marriage

Love marriage करने पर लड़की के परिवार वालों ने दे दी खौफनाक सजा…

देश-विदेश : सब डिविजन अजनाला अधीन आते थाना झंडेर के गांव घुकेवाली में एक युवक की लाश नहर के किनारे मिलने पर मामला सामने आया है। मृतक नौजवान की लाश मिलने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों ने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी, कि जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर लाश को अपने कब्ज़े में लेकर जांचपड़ताल शुरू कर दी।

 

 

मामले की जांच करने के बाद डी.ऐस.पी. विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह नाम का लड़का है, जो गांव पंधेर कलां थाना मजीठा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत ने गांव महद्दीपुरा की रहने वाली एक लड़की से बहुत प्यार करता था, जिसके साथ उसने चार महीने पहले उसने प्रेम विवाह करवा लिया था। लड़की के परिवार वालों को उनका प्रेम विवाह मंज़ूर नहीं था।

 

इसी के चलते लड़की के भाई ने अपने 7-8 साथियों के साथ मिल कर पहले गुरप्रीत सिंह को अगवा कर लिया और फिर कत्ल की इस वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लड़की के भाई समेत अन्य लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कराया। कत्ल करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस की तरफ से बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top