उत्तराखंड

सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले विधायक गहतोड़ी को मिली ये जिम्मेदारी..

सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले विधायक गहतोड़ी को मिली ये जिम्मेदारी..

राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष का मिला पद..

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी चंपावत सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने गहतोड़ की राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। सियासी जानकारों का मानना था कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। इसका कारण यह है कि साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार ने सम्मान दिया। गहतोड़ी को पार्टी क्या इनाम देगी और उन्हें क्या ओहदा मिलेगा इस पर सभी की नजर थी गुरुवार को पार्टी ने उन्हें राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर इस पर संशय खत्म कर दिया है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top