Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

बड़ी खबर : भारत के पूर्व महान क्रिकेटर निकले कोरोना पॉजिटिव, और किया खुद को..

बड़ी खबर : भारत के पूर्व महान क्रिकेटर निकले कोरोना पॉजिटिव, और किया खुद को..

देश-विदेश : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. यह जानकारी सचिन ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए दे दी है. सचिन ने खुद को होम क्वारंटीन किया है. उन्होंने रायपुर में पूर्व क्रिकेटरों के ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज चैलेंज’ टूर्नामेंट में भाग लिया था.

 

 

 

सचिन ने ट्वीट किया, ‘मैं लगातार टेस्ट करवा रहा था, साथ ही सारे दिशा-निर्देशों का पालन भी कर रहा था. हालांकि हल्के लक्षणों के साथ मुझे पॉजिटिव पाया गया है. घर में अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई हुई है. मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सारे प्रोटोकॉल्स का पालन भी कर रहा हूं. डॉक्टर्स की सलाह पर अमल कर रहा हूं. मेरा ख्याल रख रहे स्वास्थ्यकर्मियों का आभार प्रकट करता हूं.

 

 

 

महाराष्ट्र में 37 हजार से अधिक हुए केस..

देश में कोरोना एक बार फिर विस्‍फोटक रूप लेने को लगा है. देश में पिछले 24 घंटे में 60 हजार से अधिक नए मामलों से कोरोना की खतरनाक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 62,258 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 291 लोगों की मौत हुई है. नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 8 हजार 910 हो गई है. महाराष्‍ट्र में लगातार बढ़ती कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार अब डराने लगी हुई है. हर दिन रिकॉर्ड स्‍तर के मामले सामने आ रहे हैं. संक्रमण के हालात को देखते हुए मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूरे प्रदेश में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया है.

 

 

 

इस बीच, अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्‍य में 36,902 नए केस सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 112 कोरोना संक्रमितों ने जान गवां दी है. वहीं, 17,019 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर भी लौट रहे हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 26,37,735 मामले हो गए हैं. अभी तक 23,00,056 लोग महामारी को मात दे चुके हैं और अभी 2,82,451 एक्टिव केस हैं. हालांकि 53,907 मरीजों की जान भी जा चुकी है.

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top