उत्तराखंड

जीएमवीएन ब्रांच शाखा कार्यकारिणी का गठन..

जीएमवीएन ब्रांच शाखा कार्यकारिणी का गठन..

रुद्रप्रयाग:  सीटू सम्बद्ध गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी ब्रांच शाखा की कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वानुमति से युद्धवीर अध्यक्ष्, विनोद कण्डारी सचिव व भगवान गुंसाई को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संगठन (सीटू) की ब्रांच शाखा रुद्रप्रयाग से जुड़े तमाम कर्मचारियों की बैठक में कर्मचारियों के हितों व निगम की बेहतरी के लिए कई सुझाव रखे गए। वक्ताओं का कहना था कि जीएमवीएन से जुड़े कार्मिक हर स्तर पर सरकार का सहयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। तीर्थाटन एवं पर्यटन के क्षेत्र में निगम की शाखा को बढ़ाने के लिए एक-एक कार्मिक निष्ठा से कार्य करने की संकल्पना व्यक्त की गई। इस दौरान कर्मचारी हितों पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गई।

 

द्वितीय सत्र में ब्रांच इकाई का गठन किया गया। आम सहमति से युद्धवीर सिंह अध्यक्ष, विनोद कण्डारी सचिव, कुलदीप सिंह सह सचिव व भगवान सिंह गुसाईं कोषाध्यक्ष चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कर्मचारी हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने का आश्वासन दिया। साथ ही कर्तव्यों के निर्वहन में भी ईमानदारी से कार्य करने का आहवान किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष रवींद्र सिंह, गिरीश रावत, कुलदीप सिंह, सुखचैन, प्रबंधक गजेन्द्र सिंह चैहान, प्रबंधक विनोद पंवार आदि ने विचार रखे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top