उत्तराखंड

फायर हाईडेट कार्य से फायर सर्विस विभाग को मिली राहत..

फायर हाईडेट कार्य से फायर सर्विस विभाग को मिली राहत..

डीएम मयूर दीक्षित ने किया जटिल समस्या का समाधान..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। फायर सीजन के दौरान तत्काल स्थित में फायर सर्विस को पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पुनाड़ गदेरे से मेन रोड डाट पुलिया तक फायर हाईडेट कार्य किया जा रहा है, जिससे किसी क्षेत्र में कोई अग्नि दुर्घटना घटित होने तथा आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए फायर सर्विस को तत्काल पानी मिल सके। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस जटिल समस्या के त्वरित समाधान के लिए फायर हाईडेट कार्य के लिए 19 लाख 80 हजार की धनराशि कार्यदायी संस्था जल संस्थान को दी है।

अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने 19 लाख 80 हजार रुपए की धनराशि फायर हाईडेट पाइप लाइन कार्य के लिए स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन का कार्य पुनाड गदेरे से मेन रोड डाट पुलिया तक किया गया है। पाइप लाइन की लम्बाई एक किलो मीटर के लगभग है तथा 3 इंच के पाइप लगाए गए हैं। जिसका कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पानी उपलब्ध करा दिया गया है। फायर हाईडेट पाइप लाइन से पांच मिनट में एक फायर सर्विस टेंक भरने की छमता है।

उन्होंने कहा कि फायर हाईडेट लगने से किसी क्षेत्र में कोई अग्नि दुघर्टना घटित होने पर आपातकालीन स्थिति में फायर सर्विस को राहत एवं बचाव कार्य के लिए तत्काल पानी उपलब्ध हो सकेगा। वहीं किसी क्षेत्र में पानी की समस्या होने पर आसानी से टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने इस आवश्यक कार्य के लिए धनराशि निर्गत करने के लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top