Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

किसानों को दिया जाए एग्री हाॅर्टी टूरिज्म का प्रशिक्षण: मयूर..

किसानों को दिया जाए एग्री हाॅर्टी टूरिज्म का प्रशिक्षण: मयूर..

डीएम ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र जाखधार का निरीक्षण..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यहां तैनात वैज्ञानिकों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय किसानों को एग्री हाॅर्टी टूरिज्म का अधिक से अधिक प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही किसानों की आर्थिकी में उपयोगी होने वाली फसल, सब्जियां, फल आदि पर भी फोकस किया जाय। इस दौरान केवीके के प्रभारी अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

शनिवार को केवीके जाखधार का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना वन डिस्ट्रिक्ट वन क्राॅप के अंतर्गत जनपद में चैलाई को लेकर किए जा रहे प्रयासों के संबंध में भी जानकारी ली। जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि चैलाई की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि चैलाई से लड्डू, मिठाई आदि उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

इसके अलावा कैंसर जैसे गंभीर रोग में भी चैलाई दवा के रूप में उपयोग में लाई जाती है। यहां अन्य उत्पादों का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। वहीं प्रभारी अधिकारी केवीके डाॅ संजय सचान ने केवीके की सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों को लेकर पीपीटी के माध्यम से प्रजेंटेशन भी दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में आॅर्गेनिक तरीके से उत्पादन तो किया जा रहा है, लेकिन जागरुकता की कमी के कारण मार्केट में आय की कमी होने के कारण किसान अन्य कार्यों की ओर भी रूख कर लेते हैं। इस दौरान डाॅ अंशुल आर्य, डाॅ निवेदिता आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top