Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

किसानों के विरोध का नहीं है असर..

किसानों के विरोध

किसानों के विरोध का नहीं है असर..

 पश्चिमी UP में बीजेपी जीतेगी अधिक सीटें: अनुराग ठाकुर.

देश/ विदेश: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जोर देकर कहा है कि भाजपा पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने दावा किया है कि किसानों के विरोध का क्षेत्र की जनता की भावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। आपको बता दें कि अनुराग ठाकुर भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी भी हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनकी पार्टी योगी सरकार के कामकाज और “गुंडाराज” के खिलाफ कार्रवाई के कारण सकारात्मक जन भावना के दम पर राज्य में 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि क्या कृषि कानूनों को वापस लेने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को फायदा होगा, अनुराग ठाकुर ने कहा, “हम किसानों के लाभ के लिए बिल लाए। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, शायद, कुछ कमी के कारण, हम किसानों को समझा नहीं सके। भले ही बिल निरस्त कर दिए गए, लेकिन यह राष्ट्रहित में किया गया था।”

आपको बता दें कि 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 76 सीटें हैं। 2017 में, भाजपा ने इस क्षेत्र की 76 सीटों में से 66 सीटें हासिल की थीं, जबकि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने क्रमशः चार, तीन और दो सीटें जीती थीं।

यूपी में पहले होते थे दंगे, अब हो रहा दंगल: अनुराग

 

केंद्रीय खेल व युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले यूपी में दंगे होते थे। अब यहां दंगल हो रहे हैं। प्रदेश के युवा खेल में नए कीर्तिमान बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद सबसे अधिक ओलंपिक व पैरा ओलंपिक मेडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में आए। खेल मंत्री ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के नरहीं व कथरिया गांव में मिनी स्टेडियम की घोषणा की। कहा कि नरहीं में स्टेडियम के लिए धनराशि 12 जनवरी से पहले ही स्वीकृत कर दी जाएगी।

”योगी ने नहीं चलने दी गुंडागर्दी”

 

राजनीति की बात करते हुए केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गुंडागर्दी नहीं चलने दी। अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलवाया। अब लोग शांति चाहते हैं। हर जरूरतमंद को नि:शुल्क सिलेंडर, पक्का मकान व अन्य मूलभूत सुविधाएं दी गयीं। यही वजह है कि लोगों का भरोसा आज भी पीएम मोदी व सीएम योगी पर है।

 

उन्होंने कहा, “पिछली समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में बड़े पैमाने पर गुंडाराज और माफियाराज के कारण लोग उत्तर प्रदेश से भाग गए और अब वे आदित्यनाथ सरकार के काम को देखकर लौट रहे हैं।”

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top