Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

फॉरेस्ट गम्प ने लाल सिंह चड्ढा को प्रमोट किया तो भड़के फैंस जानिए पूरा मामला ..

फॉरेस्ट गम्प ने लाल सिंह चड्ढा को प्रमोट किया तो भड़के फैंस जानिए पूरा मामला ..

फॉरेस्ट गम्प ने लाल सिंह चड्ढा को प्रमोट किया तो भड़के फैंस जानिए पूरा मामला ..

 

देश – विदेश  :  बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और करीना कपूर खान अभिनीत ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। कोई इसे बायकॉट करने की मांग कर रहा है तो कोई इसे मास्टर पीस बता रहा है। इसी बीच ‘फॉरेस्ट गंप’ के निर्माताओं ने आधिकारिक हैंडल पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ के संबंध में पोस्ट किया है। बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ 1994 में आई ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक है।

‘फॉरेस्ट गंप’ के निर्माताओं ने किया पोस्ट..

हाल ही में ‘फॉरेस्ट गंप’ के निर्माताओं ने आधिकारिक हैंडल पर ‘फॉरेस्ट गंप’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सीन का कंपैरिजन करने वाली एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मेकर्स ने लिखा, “एक आदमी की असाधारण यात्रा देखें जो आपको प्यार, गर्मजोशी और खुशी से भर देगी। #ForrestGump की आधिकारिक भारतीय रीमेक #LaalSinghChaddha, 11 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर फॉरेस्ट गंप के निर्माताओं के इस पोस्ट से लाल सिंह चड्ढा को फायदा पहुंच सकता है। लेकिन कमेंट्स पढ़कर ऐसा मेहसूस हो रहा है कि अमेरिका की जनता मेकर्स पर भड़की हुई है।

यूजर्स बोले- सॉरी, लेकिन..

एक यूजर ने लिखा, “सॉरी, लेकिन एक परफेक्ट फिल्म को बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। आप एक मोशन पिक्चर की नकल नहीं कर सकते। यह किसी कारण से आइकॉनिक है।” अन्य यूजर ने लिखा, “कुछ भी कभी भी ओरिजनल से ऊपर नहीं होगा।” एक और यूजर ने लिखा, “केवल एक फॉरेस्ट गंप है, चाहे कितने भी रीमेक हों …”। वहीं एक नेटिजन ने लिखा, “कुछ चीजों के साथ छेड़खानी नहीं करती चाहिए और उनकी बस सराहना करनी चाहिए।”

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top