Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़ : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर…

ब्रेकिंग न्यूज़ : जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के कवारीगाम इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के रानीपुरा इलाके के क्वारीगाम में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर हमला बोला था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में आतंकियों को मार गिराया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाश के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी। बलों ने इसपर जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से संबद्ध थेष इसका पता लगाया जा रहा है।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए आस पास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है, जिससे आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके। मुठभेड़ वाले इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है, जिससे किसी भी तरह की अशांति क्षेत्र में न पैदा होने पाए। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को कुलगाम में आतंकियों और सु शुक्रवार को कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों को बीच मुठभेड़ चली थी, जिसमें 24 घंटे में तीन एनकाउंटर हुए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top