गंगोत्री हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 2 की मौत, 13 घायल..
गोत्री हाईवे पर कोपांग बैंड के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार सभी 15 लोग घायल हो गए। आपको बता दे कि रविवार रात लगभग 12:20 बजे एक यात्री टेंपो ट्रेवलर वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 15 लोग सवार थे, जो सभी घायल हो गए।
उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। हर रोज कही न कही से सड़क हादसों की खबर सामने आ जाती हैं। ऐसी ही एक हदय विदारक सड़क दुर्घटना की खबर गंगोत्री से भी सामने आ रही हैं। जहां गंगोत्री हाईवे पर कोपांग बैंड के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार सभी 15 लोग घायल हो गए। आपको बता दे कि रविवार रात लगभग 12:20 बजे एक यात्री टेंपो ट्रेवलर वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 15 लोग सवार थे, जो सभी घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर कोपांग में तैनात आईटीबीपी और हर्षिल पुलिस मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी को खाई से निकाला गया, जिन्हें हर्षिल स्थित सेना अस्पताल में पहुंचाया गया। जिसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया। यहां दो अन्य की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में मृतक और घायलों में अधिकांश औरंगाबाद महाराष्ट्र निवासी हैं।
कोपांग में दुर्घटनाग्रस्त होने वाला वाहन 9 बजे हर्षिल से गंगोत्री के लिए चला था। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन रात 10 बजे बाद बंद है। इसलिए हर्षिल में वाहन को रोका नहीं गया। हर्षिल के बाद पुलिस बैरियर भैरवघाटी में है, लेकिन यहां पहुंचने से पांच किमी पहले ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन नेगी का कहना हैं कि वाहन के यात्रियों ने गंगोत्री में एक होटल बुक किया था। होटल के कर्मचारी रात 11 बजे तक यात्रियों का इंतजार कर रहे थे। एसओ का कहना हैं कि देर रात वाहनों के आवागमन पर सख्ती बरती जाएगी।
