देश/ विदेश

छुट्टी न मिलने पर महिला ने किया केस, कंपनी को चुकाने पड़े इतने करोड़..

छुट्टी न मिलने पर महिला ने किया केस, कंपनी को चुकाने पड़े इतने करोड़..

 

 

देश-विदेश: कई बार बड़ी कंपनियों से भी ऐसी भारी चूक हो जाती है कि उन्हें कोर्ट के मामलों में फंसना पड़ जाता हैं। दुनियाभर में इस तरह की खबरें काफी आम हो गई हैं। हाल ही में लंदन का एक मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। आपको बता दे कि लंदन की एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने अपने बॉस से 1 घंटे जल्दी जाने की इजाजत मिली थी। लेकिन बॉस के मना कर देने पर महिला मामले को कोर्ट तक खींच ले गई।

 

लंदन की एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने अपनी बेटी की देखभाल करने के लिए बॉस से घर जल्दी जाने की इजाजत मांगी थी। उसने कहा था कि उसे हफ्ते में 4 दिन 1 घंटे जल्दी जाना होगा ताकि वह अपनी बेटी को स्कूल से पिक कर सके। लेकिन बॉस ने उसे साफ मना कर दिया था। ऐसे में एलिस नाम की इस महिला ने रिजाइन देकर एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल कोर्ट तक मामला पहुंचा दिया था।

 

जानकारी के अनुसार, महिला ने एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल कोर्ट में अपना पक्ष रखा और फिर कंपनी ने भी अपना रिप्रेजेंटेटिव वहां भेज दिया। कोर्ट ने दोनों पक्षों का मामला सुना और फिर महिला के हित में फैसला सुना दिया। कोर्ट ने कंपनी को आदेश दिया कि वे जल्द से जल्द महिला को 1 लाख 80 हजार यूरो का जुर्माना दे। भारतीय करेंसी में यह अमाउंट लगभग 2 करोड़ रुपये है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top