उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रुद्रप्रयाग में इमरजेंसी लैंडिंग

सीएम ने कहा, अब तक भारी बारिश के चलते 17 लोगों की हो चुकी है मौत..

जिला प्रशासन को यात्रियों की हरसंभव मदद के दिए निर्देश..

मौसम खुलते ही 20 अक्टूबर से पुनः शुरू की जायेगी चारधाम यात्रा..

 

 

रुद्रप्रयाग। प्रदेश में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाॅप्टर से हवाई दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते समय मौसम खराब होने पर अचानक से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के गुलाबराय स्थित मैदान में लैंडिंग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जिला प्रशासन ने सीएम का स्वागत किया।
बता दें कि प्रदेश में लगातार तीन दिनों से मौसम खराब होने से हालात बेकाबू हो गये हैं। जगह-जगह भारी बारिश के कारण नुकसान की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। अभी तक बारिश के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

ऐसे में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर के समय कुमाऊ दौरे पर निकले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अचानक से मौसम खराब होने पर रुद्रप्रयाग स्थित गुलाबराय मैदान में लैंडिंग की। यहां पर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताआंें एवं जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी गुलाबराय स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन से स्थिति की जानकारी की। उन्होंने जिलाधिकारी मनुज गोयल से कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जाय और जहां पर स्थिति खराब है, वहां पर शीघ्र राहत पहुंचाई जाय।

 

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्हें रहने और खाने की बेहतर व्यवस्था की जाय। सीएम ने कहा कि मौसम साफ होने पर 20 अक्टूबर से यात्रा को खोल दिया जायेगा। सीएम ने बताया कि प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण आपदा से काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पुल भी बह गये हैं। जनहानि की भी सूचनाएं मिल रही हैं। प्रदेश में घट रही घटनाओं की प्रधानमंत्री भी मानीटरिंग कर रहे हैं। सरकार की ओर से आम जन की मदद की जा रही है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद ही चारधाम यात्रा को शुरू किया जायेगा। कहा कि जिन जगहों पर यात्रियों के लिए रहने की व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही हैं, वहां जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान उनके साथ काबीना मंत्री डाॅ धन सिंह रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, भाजपा नेता बीरेन्द्र बिष्ट एवं डीजीपी अशोक कुमार भी मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top