उत्तराखंड

जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती..

जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती..

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: कोटद्वार में एक हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। महिला को आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। तभी अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के साथ जंगल में गई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी भाग गया।

हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया। साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी का कहना हैं कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। महिला का इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top