उत्तराखंड

हरिद्वार में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे राहुल गांधी..

चुनाव प्रचार

हरिद्वार में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे राहुल गांधी..

गंगा आरती में होंगे शामिल..

उत्तराखंड : उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। इसी क्रम में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरम पर पहुंच रहा है। कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार पहुंचे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार को पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच गए हैं। वह यहां वर्चुअल रैली करने के बाद गंगा आरती में शामिल होंगे। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अंतिम चरम पर चुनाव का प्रचार..

विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरम पर पहुंच रहा है। हालांकि, कोविड गाइड लाइन के चलते प्रतिबंधों के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है, लेकिन अब कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार शाम कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार पहुंच गए हैं।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि राहुल गांधी भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में वर्चुअल रैली करेंगे। इसके बाद गंगा आरती में शामिल होने के लिए हरकी पैड़ी पर जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अंशुल श्री कुंज ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते कार्यक्रम में प्रत्यक्ष तौर पर 1000 कार्यकर्ता ही प्रतिभाग कर रहे हैं। लेकिन वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के लोग वर्चुअल रैली में जुड़ रहे हैं।

जनसभा में कांग्रेस की ओर से शामिल होने वाले चुनिंदा एक हजार नेताओं को पास जारी किया गया है। इनमें जनपद के सभी 11 प्रत्याशी और प्रदेश के बड़े नेता शामिल हैं। जनसभा स्थल में आने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। कांग्रेस की प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल ने जनसभा स्थल का मौका मुआयना किया।

हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी..

धर्मनगरी हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था की कमान नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार को सौंपी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं। हरकी पैड़ी और कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी के पहुंचने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top