देश/ विदेश

आज ‘अंधेरे’ से ‘रोशन’ होगी दुनिया, रात में एक घंटे के लिए बंद की जाएंगी सारी लाइटें..

आज ‘अंधेरे’ से ‘रोशन’ होगी दुनिया, रात में एक घंटे के लिए बंद की जाएंगी सारी लाइटें..

देश-विदेश: आज पूरी दुनिया में अर्थ ऑवर डे मनाया जाएगा, यानी आज के दिन एक घंटे के लिए दुनिया भर के लोग लाइटें बंद करेंगे और धरती की बेहतरी की कामना करेंगे। आपको बता दें कि हर साल मार्च महीने के अंतिम शनिवार के दिन अर्थ ऑवर डे मनाया जाता है। इस मौके पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों के लोग 8.30 बजे से 9.30 बजे तक अपने घरों की लाइटें बंद करके ऊर्जा की बचत करते हैं।

 

अर्थ ऑवर डे की शुरुआत वन्यजीव और पर्यावरण संगठन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ने साल 2007 में की थी। 31 मार्च 2007 को पहली बार अर्थ ऑवर दिवस मनाया गया था। पहली बार इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में किया गया था। उस समय लोगों से 60 मिनट के लिए लाइट बंद करने के लिए कहा गया था और धीरे-धीरे इसे दुनियाभर में मनाए जाने लगा।

 

जिसका मुख्य उद्देश्य उर्जा की बचत करना और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करना था। वर्ल्ड वाइड फंड का मुख्य उद्देश्य प्रकृति को होने वाले नुकसान को रोकना और इंसान के भविष्य को बेहतर बनाना है।

 

भारत में कैसे हुई अर्थ ऑवर डे की शुरुआत ?

दुनिया भर में अर्थ ऑवर डे के मौके पर लोगों से अपील की जाती है कि वो मात्र एक घंटे के लिए अपने घरों और कार्यालयों पर गैर जरूरी लाइटों और बिजली से चलने वाले उपकरणों को निर्धारित समय तक बंद रखें। भारत में इसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी। इसमें 58 शहरों में 50 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद साल 2010 में 128 शहरों के 70 लाख लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया था और बाद में ये सिलसिला बढ़ता चला गया।  दिल्ली के लोगों ने साल 2018 में सबसे ज्यादा 305 मेगावाट बिजली बचाई थी। वहीं साल 2020 में 79 मेगावाट बिजली बचाई गई थी।

 

इन ऐतिहासिक इमारतों पर बंद होती हैं लाइटें..

न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, पेरिस के एफिल टावर, दुबई का बुर्ज खलीफा और एथेंस में एक्रोपोलिस उन 24 वैश्विक जगहों में से एक है, जो हर साल अर्थ ऑवर दिवस में हिस्सा लेते हैं। भारत में इस दौरान, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, संसद भवन समेत कई ऐतिहासिक इमारतों की लाइटें बंद की जाती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top