Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

रस्म के दौरान घोड़ी अचानक ऐसी भड़की की दूल्हे को लेकर ही दौड़ लगा दी ..

रस्म के दौरान

रस्म के दौरान घोड़ी अचानक ऐसी भड़की की दूल्हे को लेकर ही दौड़ लगा दी ..

जाने पूरी कहानी..

 

देश -विदेश : इंटरनेट पर इन दिनों शादी का एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें बारात में रस्म के दौरान घोड़ी अचानक ऐसी भड़की की दूल्हे को लेकर ही दौड़ लगा देती हैं।

 

इंटरनेट पर इन दिनों शादी का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
बारात में रस्म के दौरान घोड़ी अचानक ऐसी भड़की की दूल्हे को लेकर ही दौड़ लगा दी।

शादी से जुड़े काफी वीडियोज देखने को मिलते हैं जिसमें जयमाला, हल्दी, मेहंदी, जैसी शादी की अलग-अलग रीति रिवाजों के वीडियो शामिल होते हैं। ऐसे वीडियो को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं।

 

आमतौर पर शादियों की तैयारियां लोग महीनों पहले शुरू कर देते हैं ताकि शादी में कोई कमी ना रह जाए। लेकिन जब ऐन मौके पर सब गड़बड़ हो जाए तो जाहिर सी बात है मूड तो खराब होगा ही।

 

इंटरनेट पर इन दिनों शादी का एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें बारात में रस्म के दौरान घोड़ी अचानक ऐसी भड़की की दूल्हे को लेकर ही दौड़ लगा दी जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।

 

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का रस्म चल रही है। दूल्हा घोड़ी पर बैठ शादी की रस्म निभा रहा है। इस बीच वहां मौजूद बरातियों में से किसी ने आतिशबाजी शुरू कर दी जिसके बाद घोड़ी पटाखे की आवाज से बिदक गई।

पहले तो वीडियो में घोड़ी आगे-पीछे करती हुई नजर आ रही है लेकिन बाद में लोगों की भीड़ के बीच से घोड़ी तेजी से भागी और साथ में दूल्हे को भी भगा ले गई। लोगों ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं रुकी। उसके बाद कुछ बारातियों ने कार-बाइक से घोड़ी का पीछा करना शुरू किया। हालांकि बाद में दूल्हे को बारातियों ने जैसे तैसे बचा लिया।

 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के एक पेज ने शेयर की है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 37 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top