Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

अल्मोड़ा में सड़क बंद होने से अस्पताल नहीं पहुंच पाई युवती, रास्ते में हुई मौत..

अल्मोड़ा में सड़क बंद होने से अस्पताल नहीं पहुंच पाई युवती, रास्ते में हुई मौत..

 

 

 

उत्तराखंड: पहाड़ों में सड़क न होना एक बहुत बड़ी मुसीबत बनी हुई हैं यहाँ आये दिन सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में सड़कों पर दम तोड़ना पहाड़ की महिलाओं की नियति बन गया है। ऐसी ही एक खबर अल्मोड़ा धौलादेवी ब्लॉक से भी सामने आयी हैं। जहां गुरुवार को हीरा देवी ने घर पर ही बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर हॉस्पिटल के लिए निकले, लेकिन पिछले दिनों आई भारी आपदा के चलते मोटर मार्ग 12 दिन से बंद था। परिजन महिला को डंडी-कंडी पर लेटाकर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन हीरा देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

 

वही ग्रामीणों का कहना हैं कि बीते दिनों अतिवृष्टि के कारण अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे से लगी लिंक रोड डियाराखोली-रोलगल्ली मोटर मार्ग बाधित हो गया था। वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद है। क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोगों को इस वजह से परेशानी हो रही है। गुरुवार को गल्ली निवासी पूरन सिंह की पत्नी हीरा देवी को प्रसव पीड़ा हुई। गर्भवती महिला ने गांव में ही बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को इलाज की सख्त जरूरत थी।

 

एंबुलेंस के अभाव में परिजन डोली के सहारे महिला को आधे रास्ते तक लाए, लेकिन रोड बंद होने की वजह से वो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। इलाज में हुई देरी से महिला की जान चली गई। अगर मार्ग बंद नहीं होता तो महिला को बचाया जा सकता था। इस बारे में अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन आपदा के 12 दिन बाद भी सड़क नहीं खुल पाई। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने संबंधित अधिकारियों का जवाब तलब किया है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top