उत्तराखंड

पत्नी नहीं आई तो देहरादून शहर को आग लगाने निकल पड़ा सिरफिरा..

पत्नी नहीं आई तो देहरादून शहर को आग लगाने निकल पड़ा सिरफिरा..

पुलिस हिरासत में बोला, मैंने देहरादून फूंक दिया..

 

 

 

 

देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून से एक अजीबो गरीब घटना सामने आयी हैं। जहां एक सिरफिरा देहरादून शहर को आग लगाने निकल पड़ा।

 

 

 

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून से एक अजीबो गरीब घटना सामने आयी हैं। जहां एक सिरफिरा देहरादून शहर को आग लगाने निकल पड़ा। बता दे कि पत्नी मायके से नहीं आई तो एक सिरफिरा सिगरेट लाइटर लेकर शहर को आग लगाने निकला। जहां उसने 12 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो दुकानें भी फूंक डाली। पुलिस को जब घटनाओं का पता चला तो सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। रविवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

आपको बता दे कि यह घटना शनिवार रात को शुरू हुई। जब आईएसबीटी के पास एक टायर मैकेनिक की दुकान और वहां खड़ी दो बाइकों मे आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई तो थोड़ी देर बाद ही माजरा से आग लगने की खबर आई गई। यहां पर एक बाइक में आग लगी थी। पुलिस ने जरा सांस ही लिया था कि क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक ठेली में आ लगने की सूचना आ गई। पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझा दी।

 

एक के बाद एक घटना से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए..

पटेलनगर पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आग की घटनाओं से हड़कंप मच गया। यहां कुछ लोडर, बाइकों और एक जनरेटर को आग लगाई गई थी। इतनी घटनाएं एक के बाद एक होने से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। घटनास्थलों पर थाना पुलिस के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए।

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। जिसमें पता चला कि सभी जगहों पर एक ही युवक आग लगाता दिख रहा है। एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना हैं कि पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी की पहचान की और ब्राह्मणवाला से उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में उसने अपना नाम इरफान निवासी ब्राह्मणवाला बताया। उसका कहना हैं कि वह पलटन बाजार में चूड़ियां बेचता है। उसकी पत्नी काफी समय पहले मायके गई थी। लेकिन, लौटकर नहीं आ रही थी। शनिवार शाम को भी उसकी बात हुई तो वह मना करने लगी। इस पर वह गुस्सा हो गया और शहर को आग लगाने निकल पड़ा। उसका कहना हैं कि पत्नी आ नहीं रही। मेरा दिमाग खराब है और मैने देहरादून फूंक दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top