Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मिलता है अवसर: चौधरी..

कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मिलता है अवसर: चौधरी..

जनपद स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगीत व एकांकी नाटक का मंचन..

जनपद स्तर प्रतियोगिता के लिए तीनों विकासखंडों की नौ टीमों ने किया प्रतिभाग..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकनृत्य, लोकगीत व एकांकी नाटक मंचन प्रतियोगिता में विकास खंडवार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस तरह के आयोजनों से स्थानीय स्तर पर कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। तथा प्रतियोगिता में राज्य स्तर हेतु चयनित टीमों को शुभकामनाएं दी। साथ ही अपने कार्यकाल व सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विकास खंडवार लोकनृत्य, लोकगीत व एकांकी नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जसमें विकासखंड अगस्त्यमुनि की टीम ने तीनों आयोजित प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकगीत व एकांकी नाटक में विकासखंड ऊखीमठ ने दूसरा जबकि लोकनृत्य में विकासखंड जखोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों द्वारा पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाली टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी केएन गैरोला ने बताया कि जनपद स्तर प्रतियोगिता के लिए तीनों विकासखंडों की कुल नौ टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया था। जिनमें कुल तीन टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल व महिला मोर्चा कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती शशी सेमवाल ने भी संबोधन किया।

 

निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध रंगकर्मी अतुल शाह, सिंचाई विभाग में कार्यरत अंकित रावत व राइंका रुद्रप्रयाग के शिक्षक मनोज थापा शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन किशन रावत ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, महिला मंगल दल की अध्यक्ष संगीता डोभाल, मदन भारती, ओमप्रकाश पोखरियाल, आकांक्षा डोभाल, रंजू कप्रवान, रजनी, मोनिका, संगीता कप्रवान, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top