Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चमोली में जिलाधिकारी के खिलाफ “गौ बैक” नारे, व्यापार संघ अध्यक्ष व कुछ महिलाये गिरफ्तार..

चमोली में जिलाधिकारी के खिलाफ "गौ बैक" नारे, व्यापार संघ अध्यक्ष व कुछ महिलाये गिरफ्तार..

चमोली में जिलाधिकारी के खिलाफ “गौ बैक” नारे, व्यापार संघ अध्यक्ष व कुछ महिलाये गिरफ्तार..

उत्तराखंड: चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के इशारों पर नगरपालिका द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महज 24 घंटो में कमरों को खाली करने का नोटिस चिपकाकर पत्रकारों को आबंटित आवासों से बाहर खदेड़कर आवासों को सील किया गया है। वंही गोपेश्वर में व्यापारियो की कुछ दुकानों को सामान के साथ सील किया गया है।प्रशासन की कार्यवाही का विरोध कर रहे व्यापार संघ अध्यक्ष व कुछ महिला व्यापारियो को गिरफ्तार भी किया गया है। व्यापारियो की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित व्यापारियो ने गोपेश्वर बाजार बंद कर सभी व्यापारी चमोली कोतवाली में प्रशासन की कार्यवाही का विरोध कर रहे है।

 

बीते दिनों चमोली में डीएम स्वाति एस भदौरिया के द्वारा मदद की गुहार लगा रही आपदा प्रभावित महिला को अपने दफ्तर में फटकार लगाने व डीएम के बच्चे को पार्क में न जाने देने को लेकर होमगार्ड जवान को 3 सालों के लिए सस्पेंड करने को लेकर चर्चा में रही थी। जिसके बाद चारो और डीएम की किरकिरी हुई थी।आपदा प्रभावित महिला को डांटने व होमगार्ड जवान को सस्पेंड करने को लेकर डीएम के खिलाफ चमोली के छात्र नेताओं व व्यापारियो ने डीएम का पुतला फूँककर प्रदर्शन भी किया था।

घटना को स्थानीय समाचार पत्रों ,टीवी चैनलों में प्रमुखता से दिखाया भी था। जिसके बाद से जिलाधिकारी के द्वारा पत्रकारों और उनके परिजनों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है। वंही डीएम के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल व्यापारियो को भी परेशान कर दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई है। बता दे कि व्यापारीयो ने कोरोना का हवाला देते हुए अधिकारियों से सील की कार्यवाही न करने की गुहार भी लगाई।लेकिन प्रशासन ने बलपूर्वक कार्यवाही का विरोध कर रहे व्यापारियो को गिरफ्तार किया है।वंही अब चमोली में कई संगठनों ने डीएम के खिलाफ मोर्चा खोल डीएम के खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top