Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

डायट रतूड़ा ने दी ट्रेनिंग स्ट्रक्चर ऑफ डिस्ट्रिक्ट की जानकारी..

डायट रतूड़ा ने दी ट्रेनिंग स्ट्रक्चर ऑफ डिस्ट्रिक्ट की जानकारी..

सीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा द्वारा आयोजित बैठक के दौरान एकेडमिक एंड ट्रेनिंग स्ट्रक्चर ऑफ डिस्ट्रिक्ट, स्ट्रक्चर ऑफ डायट, वार्षिक वर्क प्लान व बजट वर्ष 2021-22 आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विकास भवन के सभागार कक्ष में आयोजित पीएसी (प्रोग्राम एडविसरी कमेटी) बैठक के दौरान डायट द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

 

इसके अंतर्गत बालसखा कार्यक्रम, अध्यापकों के लिए आयोजित कार्यशालाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किए जाने वाले क्वेशन बैंक, ब्लाॅक स्तर पर आयोजित होने वाले म्यूजिक व कला प्रतियोगिताओं आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न माध्यमों से विधान सभा सामान्य निर्वाचन में मतदाताओं को जागरुक करने विषयक संबंधी कार्यक्रमों को शामिल करने को कहा गया। इस दौरान डायट से संबंधित प्रशिक्षकों ने लाॅकडाउन अवधि की दिनचर्या सहित बच्चों के वैयक्तिक या शैक्षिक समस्या, पारिवारिक पृष्ठभूमि, भावी कॅरियर आदि विषयों पर भी चर्चा की।

बैठक के दौरान डायट के प्राचार्य द्वारा अध्यापकों को आनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहन राशि दिए जाने व संस्थान में कार्यरत स्वच्छता कार्मिक के मानदेय बढ़ाए जाने विषयक प्रस्ताव रखा। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी सीएन काला, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एलएस दानू, प्रार्चाय डायट रतूड़ा, पीआर चमोली, दलेव सिंह राणा, आनंद सिंह जगवाण, डाॅ जीपी सती, दीपक रावत, दिगंबर सिंह राणा, अनूप कुमार शुक्ल, नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top