Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

धामी का राजतिलक आज, पीएम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद..

धामी का राजतिलक आज, पीएम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद..

भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का इतिहास रचा..

 

 

 

 

आज प्रदेश के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में शामिल रहेंगे

उत्तराखंड: आज प्रदेश के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में शामिल रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

आपको बता दे कि इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की पूरी संभावना है। साथ ही सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथग्रहण समारोह में बुलाया गया है। इसी समारोह में धामी के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

उनका कहना हैं कि दोपहर एक बजे शपथग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री धामी को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाजपा शासित प्रांतों की सरकार के मुख्यमंत्री भी आएंगे। सभी केंद्रीय मंत्रियों को बुलाया गया है। सभी साधु-संतों को और राज्य आंदोलनकारी व मातृ शक्ति, समाज के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। अधिकतर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। बाकी की प्रक्रिया जारी है। पूरी संभावना है कि सभी मंत्री शपथ लेंगे। बता दे कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। उत्तराखंड में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा। उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर भारी बहुमत से विजयी बनाया। साथ ही यह इतिहास भी रचा गया कि महिलाओं ने अधिक मतदान किया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top