Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

धामी सरकार ने इन अधिकारियों को दिया नए साल का तोहफा..

धामी सरकार ने इन अधिकारियों को दिया नए साल का तोहफा..

 

 

 

 

 

 

 

धामी सरकार ने कर्मियों और अधिकारियों को नए साल का तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा सूचना विभाग और पुलिस विभाग में बंपर प्रमोशन किए गए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: धामी सरकार ने कर्मियों और अधिकारियों को नए साल का तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा सूचना विभाग और पुलिस विभाग में बंपर प्रमोशन किए गए है। जिसके आदेश जारी किए गए है। नए साल पर प्रमोशन का तोहफा पाकर कर्मियों के चेहरे खिल गए है। बता दे कि सूचना विभाग में तीन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

 

बताया जा रहा है कि वर्तमान संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

 

वहीं दूसरी ओर उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को भी नए साल से पहले प्रमोशन को तोहफा मिला है। बताया जा रहा है कि 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बन गए है। सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बने हैं। वहीं डीजीपी ने अशोक कुमार ने सभी जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top